Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति
    • हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी
    • बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    • आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ एनआईसी कार्यालय, डीएम सविन बंसल ने किया लोकार्पण
    • ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, शिवपुरी के पास बस पलटी
    • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति
    • वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल ट्रैफिक प्लान
    • देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, नदी में फेंका
    • पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    Sunday, May 10
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति

    उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड शिक्षा
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून:

     उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती को लेकर इंतजार बाकी है. हालांकि, राज्य भर में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं, लेकिन अभी फिलहाल इसके बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका है. लिहाजा अब विभागीय मंत्री की तरफ से इन पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं.

    उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया अब तक अधूरी पड़ी हुई है. राज्य भर में 2000 से ज्यादा रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद अभी तक चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है. ऐसे में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, अब शिक्षा मंत्री की ओर से विभाग को इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. विभागीय स्तर पर पारदर्शिता के साथ स्क्रूटनी प्रक्रिया को तेज करने की बात कही गई है, ताकि जल्द नियुक्तियां की जा सकें.

    दरअसल, उत्तराखंड शिक्षा विभाग में लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है. स्कूलों से लेकर खंड शिक्षा कार्यालयों और जिला शिक्षा कार्यालयों तक कर्मचारियों की कमी का असर रोजमर्रा के कामकाज पर देखने को मिल रहा था. चतुर्थ श्रेणी संवर्ग को पहले मृत संवर्ग घोषित किए जाने के कारण नियमित नियुक्तियां बंद हो गई थीं. इसके कारण विभाग में सफाई, कार्यालय संचालन, रिकॉर्ड व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होने लगे थे. कई विद्यालयों में शिक्षकों को ही अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही थीं, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा था.

    इसी स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स व्यवस्था के माध्यम से रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया. विभाग ने राज्य भर में कुल 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की और इसके लिए प्रयाग पोर्टल के जरिए आवेदन आमंत्रित किए गए. भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया. आंकड़ों के मुताबिक, इन पदों के लिए करीब 70 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. यानी एक पद के लिए औसतन 25 से 30 अभ्यर्थी दावेदार हैं. इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण अब विभाग के सामने पात्र अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी और चयन करना बड़ी चुनौती बन गया है.

    खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया करीब दो महीने पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक चयन सूची जारी नहीं की जा सकी है. इससे युवाओं का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. माना जा रहा है कि दस्तावेजों की जांच, स्थानीयता प्रमाण और अन्य औपचारिकताओं के कारण प्रक्रिया में समय लग रहा है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, ताकि किसी तरह की शिकायत या विवाद की स्थिति पैदा न हो.

    उधर दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. मंत्री की ओर से कहा गया है कि, विद्यालयों और कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए जल्द नियुक्तियां होना जरूरी है. साथ ही स्क्रूटनी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

    इन पदों पर भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से की जानी है. विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. हालांकि वेतनमान अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है. इससे साफ है कि प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और युवा किसी भी रोजगार अवसर को छोड़ना नहीं चाहते.

    भर्ती प्रक्रिया की एक खास बात यह भी है कि चयन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा. यानी जिस जिले या क्षेत्र के विद्यालय या कार्यालय में नियुक्ति होनी है, वहां के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और दूरस्थ क्षेत्रों में कर्मचारियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी.

    अगर जिलावार रिक्त पदों की बात करें तो सबसे ज्यादा पद पौड़ी जिले में खाली हैं. यहां कुल 340 पदों पर भर्ती की जानी है. इसके अलावा टिहरी जिले में 268, अल्मोड़ा में 254, नैनीताल में 208, पिथौरागढ़ में 197, देहरादून में 195 और उधम सिंह नगर में 182 पद रिक्त हैं. वहीं चमोली जिले में 179, उत्तरकाशी में 135, चंपावत में 120, रुद्रप्रयाग में 106, हरिद्वार में 91 और बागेश्वर जिले में 89 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.

    शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या बनी हुई थी. पर्वतीय क्षेत्रों के कई विद्यालयों में स्थिति ऐसी हो गई थी कि मूलभूत व्यवस्थाओं को बनाए रखना भी मुश्किल हो रहा था. ऐसे में इन पदों पर भर्ती पूरी होने से विभागीय कामकाज में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिल सकेगा.

    अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग भर्ती प्रक्रिया को कितनी तेजी से पूरा कर पाता है. क्योंकि, एक तरफ विद्यालयों और कार्यालयों में कर्मचारियों की जरूरत है जो लगातार बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ हजारों युवा चयन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सरकार और विभाग दोनों पर जल्द भर्ती पूरी करने का दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है.

    to announce major recruitment for 2364 posts Uttarakhand Education Department

    Related Posts

    हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति

    May 10, 2026

    हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप

    May 10, 2026

    उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी

    May 10, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.