Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति
    • हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी
    • बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    • आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ एनआईसी कार्यालय, डीएम सविन बंसल ने किया लोकार्पण
    • ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, शिवपुरी के पास बस पलटी
    • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति
    • वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल ट्रैफिक प्लान
    • देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, नदी में फेंका
    • पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    Sunday, May 10
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी

    उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    हरिद्वार:

    ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग चार मामलों में महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई लोगों से करीब 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई. शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल से जांच कर मामले ज्वालापुर कोतवाली ट्रांसफर किए गए. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि अनजान नंबर से कॉल रिसीव करते ही खाते से अलग अलग समय पर रकम निकाली गई.

    पहला मामला सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी विमला देवी पत्नी रामाशंकर ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी. बताया कि एक अप्रैल को उनके बैंक खाते से 1 लाख 83 हजार रुपये की रकम धोखाधड़ी कर निकाल ली गई. उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत की. दूसरे मामले में जगदीश नगर सेक्टर-2 बैरियर ज्वालापुर निवासी सुशील कुमार गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए. शिकायत में उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को ठगों ने किसी तरह उनके बैंक खाते तक पहुंच बनाकर 1 लाख 40 हजार रुपये की रकम उड़ा ली. पता चलने पर उन्होंने बैंक और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क किया. तीसरे मामले में पूर्वी नाथ नगर निवासी बुजुर्ग लक्ष्मण दास गुलाटी को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया.

    ठगों ने उनके खाते से 1 लाख 49 हजार 205 रुपये की रकम निकाल ली. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की. वहीं पूर्वी नाथ नगर निवासी 60 वर्षीय दलजीत सिंह के साथ सबसे बड़ी ठगी हुई. साइबर ठगों ने उनके खाते से 10 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए. मोबाइल फोन पर लगातार रकम कटने के मैसेज आने के बाद वह बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली. मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई गई. चारों मामलों में साइबर सेल ने तकनीकी जांच के बाद केस ज्वालापुर कोतवाली भेजे हैं. ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं.

    बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में भी साइबर ठगी का अलग मामला सामने आया. यहां निरंजनी अखाड़ा रोड निवासी गया प्रसाद गैरोला के खाते से भी साढ़े तीन लाख रुपए निकाल लिए गए. उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीती चार मई को आंजन नंबर से कॉल आई थी और कॉल रिसीव करते ही खाते से रुपए निकलने के मैसेज आने लगे. सात मई तक उनके खाते से करीब साढ़े तीन लाख रुपए से अधिक की नकदी निकाल ली गई. बैंक को भी इसकी जानकारी नहीं है. वहीं नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

    Cyber ​​fraudsters wreak havoc in Uttarakhand duping women and elderly of Rs 18 lakh

    Related Posts

    उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति

    उत्तराखण्ड शिक्षा By hillwani

    हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति

    May 10, 2026

    हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप

    May 10, 2026

    उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी

    May 10, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.