देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कल आॅफ बेसिक एण्डव् एप्लाइड साइंसेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएसटी सर्ब के अन्र्तगत एस.एस.आर. पाॅलिसी पर आधारित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं एवम् फेकल्टी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
कार्यशाला के मुख्य समन्वयक डाॅ लोकेश गम्भीर, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि ई.एम.आर. प्रपोज़ल राइटिंग एण्ड एनालिटिकल इंस्ट्रुमेंटेशन विषय पर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं के साथ महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डाॅ संजीव कुमार वाष्र्णेय (पूर्व सलाहकार एवम् प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सहयोग डीएसटी विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार) ने ई.एम.आर. प्रस्ताव के दौरान पालन की जाने वाली बुनियादी रणनीतियों एवम् चरणों का वर्णन किया। उन्होंने प्रस्ताव लेखन के लिए संकाय सदस्यों के संदेह भी दूर किए। कार्यशाला का परिचय डाॅ अरुण कुमार डीन, स्कूल आॅफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज द्वारा किया गया। कार्यशाला का संचालन डाॅ रश्मि वर्मा जुयाल, अनुसंधान सचिव द्वारा किया गया। कार्यशाला में डाॅ दिव्या जुयाल एवम् सभी विभागों के डीन एवम् शिक्षणगण उपस्थित थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिकित्सकीय लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मैक्स अस्पताल पर ₹10 लाख का जुर्माना
- देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात
- भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर
- अंडर-19 विश्व कप जीत पर सीएम धामी ने भारतीय टीम को दी बधाई
- “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से उत्तराखंड में त्वरित सेवा और जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान
- यमकेश्वर पहुंचे सीएम धामी और सीएम योगी, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
- हरिद्वार में गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि स्थापना समारोह संपन्न
- आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
- फरवरी में बिजली का झटका, उत्तराखंड में बढ़ी बिजली दरें
Saturday, February 7

