Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित
    • प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत
    • बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप
    • पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
    • शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
    • आंगनबाड़ी पोषण सामग्री के सेंट्रल गोदाम पर डीएम का औचक निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
    • 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
    • थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
    • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
    Friday, March 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»निकाय मे भाजपा की सरकार बननी निश्चित, कांग्रेस मे कार्यकर्ता का सम्मान नही: धामी

    निकाय मे भाजपा की सरकार बननी निश्चित, कांग्रेस मे कार्यकर्ता का सम्मान नही: धामी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

     

    देहरादून 4 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा ने तीन निकाय अध्यक्ष की हैट्रिक तथा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं का पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद दावा किया कि निकाय मे भी भाजपा की सरकार आ रही है जो कि प्रदेश हित मे शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि व भाजपा के विकास के एजेंडे पर जनता का विश्वास बढ़ रहा है और दूसरे दलों से भी लोग भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में योग्य, सभ्य और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में आज कांग्रेस नेताओं के हाथों द्वारा कमल थामने के नामों में क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री बिट्टू कर्नाटक और दो बार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जगत सिंह खाती का नाम भी जुड़ गया। तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा फूलमाला एवं पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम ने कहा, विश्व के सबसे बड़े दल में आप सभी कर्मठ और योग्य व्यक्तियों का स्वागत है। साथ ही विश्वास जताया कि आपकी ऊर्जा और क्षमता का लाभ हमें निकाय चुनावों में मिलेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा, उनके यहां योग्य और अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। प्रदेश की जनता ने हमारे विकास के कार्यों पर मुहर लगाते हुए, 22 के विधानसभा चुनावों में दोबारा जीतने के मिथक को तोड़ा, लोकसभा में पांच कमल मोदी जी को अर्पित किए और हाल में केदारनाथ चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से जिताकर, क्षेत्रवाद जातिवाद और विकास विरोधी राजनीति करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगाया। इसी तरह निकाय चुनाव में भी हम बंपर जीत दर्ज करने वाले हैं। जिसका संकेत अभी से मिलने लगा है, जब तीन निकायों देवप्रयाग नगर पालिका एवं दिनेशपुर और नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी और 40 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा निकाय चुनावों की यह जीत निकाय क्षेत्रों में विकास के तीसरे इंजन का काम करेगी, जो राज्य को उन्नति एवं राज्यवासियों की प्रगति की रफ्तार को तेज करने में सहायक होगी।

    उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके हृदय में देवभूमि बस्ती है। यही वजह है कि बाबा केदार की प्रेरणा से उनके मुंह से उत्तराखंड का दशक लाने के लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम सभी मिलकर तेजी से कार्य कर रहे हैं। राज्य में विकास के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है, भारत सरकार के सूचकांकों में राज्य नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी तरह नकल कानून, दंगारोधी कानून, मातृ शक्ति को नौकरियों में आरक्षण जैसे अनेकों ऐतिहासिक निर्णयों के साथ हम यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य जनवरी माह में बनने जा रहे हैं। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को भी प्रदेश की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर बताते हुए बताया कि अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ ले चुके हैं।

    इस मौके प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी लोगों का भाजपा परिवार ने हृदय से स्वागत करते हुए कहा, पार्टी में अभिभावक के नाते में आप सभी के सम्मान का ख्याल रखेंगे। आप सभी ने प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए भाजपा में आए है, यह हम सबके लिए खुशी की बात है। लगातार पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं और अब यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। इसी तरह कांग्रेस से आने वालों का क्रम जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं होगा जब कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल होने की स्थिति में भी नहीं रहेगा। उन्होंने कांग्रेस में होने वाली गुटबाजी और योग्य व्यक्तियों के साथ दुर्व्यवहार पर चिंता जताते हुए कहा, समानता लोकतंत्र ही नहीं समाज के लिए भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, गुटबाजी और अव्यवस्था का यह आलम है कि योग्य और सभ्य व्यक्तियों के लिए उनकी पार्टी मैं कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सभी नवरंगुटान को भरोसा दिलाया कि पार्टी आपके मान सम्मान प्रतिष्ठा का पूरा ख्याल रखेगी। भाजपा में सभी लोगों का मूल्यांकन समय-समय पर होता है और धीरे-धीरे सबको मौका मिलता है।

    वहीं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले श्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा, मैं अब तक कांग्रेस में पूरी ईमानदारी और क्षमता से कार्य किया है लेकिन वर्तमान में इस सब की वहां कोई कदर नहीं है। लिहाजा मैंने आज भाजपा की सदस्यता ली है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरे मनोयोग से ताउम्र पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जिस तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है उसने मुझे बहुत प्रभावित किया है, वहीं भाजपा की कार्यशैली और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों से प्रेरणा पाकर आज में यहां हूं।

    वहीं पिथौरागढ़ से दो बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस में शीर्ष पदों पर रहने वाले श्री जगत सिंह खाती सिंह ने भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। साथ ही कहा, आगे पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसे वे अपनी यथाक्षमता पूरा करने का काम करेंगे।

    पूर्व उपाध्यक्ष श्री बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस के अपने अनुभवों और मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, जिनके साथ जिंदगी भर काम किया उन्होंने दुत्कारा और जिनकी आलोचना की उन्होंने हमें गले लगाकर सम्मान देने का काम किया है। भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मैं अब पूरी निष्ठा से सेवा दूंगा। उन्होंने अल्मोड़ा नगर निगम को लेकर भी आश्वस्त किया कि वहां भाजपा की झोली में बड़े अंतर से हम जीत लेकर आएंगे। वहीं जहां-जहां पार्टी मुझे कहेगी वहां मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

    इस कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमान मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, श्री जोत सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, श्रीमती कमलेश रमन, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मनवीर सिंह चौहान
    प्रदेश मीडिया प्रभारी
    भाजपा, उत्तराखंड

    Related Posts

    भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

    उत्तराखण्ड By hillwani

    प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

    उत्तराखण्ड By hillwani

    बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

    March 6, 2026

    प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

    March 6, 2026

    बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

    March 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.