देव कुमार मीना ने 38वें राष्ट्रीय खेल में बनाया नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड
38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में बने एस. सिवा के 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
प्रतियोगिता के दौरान मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा, “राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था। सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा। आज सोचा था कि कुछ नया करना है, तो बस आज इतिहास रच दिया।”
हैमर थ्रो में भी टूटा रिकॉर्ड
हैमर थ्रो महिला स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 62.47 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। यह रिकॉर्ड 2023 में उत्तर प्रदेश की ही तान्या चौधरी ने बनाया था। अनुष्का की इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हर्रावाला में RTO इंस्पेक्टर पर रिश्वतखोरी के आरोप, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने दुकान में बंद कर किया हंगामा
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक
- नीट परीक्षा 2026 रद्द, पेपर लीक मामले की होगी सीबीआई जांच
- असम में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री धामी रहे शामिल
- कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- कुंभ को लेकर तैयारियां तेज, नमामि गंगे परियोजनाओं को मिलेगा केंद्र का सहयोग
- देश में खत्म हुआ उर्वरक संकट, मांग से 51% ज्यादा स्टॉक उपलब्ध
- IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह, समावेशी विकास पर जोर
- मानसून से पहले अलर्ट मोड में सरकार, आपदा मंत्री ने दिए त्वरित रिस्पांस के निर्देश
- शौर्य और सम्मान को नमन, ऑपरेशन सिंदूर समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
Wednesday, May 13

