Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण
    • उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू होगा नया कानून
    • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
    • दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर तेज
    • UKSSSC परीक्षा को लेकर आयोग की एडवाइजरी जारी, खराब मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए समय से पहले पहुंचें अभ्यर्थी
    • सहसपुर के बैरागीवाला में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, तीन घायल
    • उत्तराखण्ड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया को मिली गति, अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति गठित
    • मुख्यमंत्री धामी बोले: 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, खटीमा में गिनाईं विकास और जनकल्याण की उपलब्धियां
    • वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मृति मेले में उमड़ा जनसैलाब, कोदियाबगड़ में दी गई श्रद्धांजलि
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ नवंबर तक होगा तैयार, देहरादून को मिलेगी नई पहचान
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»देहरादून का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, 6,200 करोड़ रुपये लागत; सुझावों के लिए जनता के बीच पहुंचा लोनिवि

    देहरादून का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, 6,200 करोड़ रुपये लागत; सुझावों के लिए जनता के बीच पहुंचा लोनिवि

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे बनने वाली एलिवेटेड रोड परियोजना के सामाजिक प्रभाव आंकलन के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया गया। लोनिवि ने परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया और नागरिकों विशेषज्ञों से सुझाव लिए। परियोजना के बजट अब तक कराए गए अध्ययन जमीन अधिग्रहण आदि की पूरी जानकारी दी गई। इस परियोजना से शहर के यातायात को सुधारने में मदद मिलेगी।

    राजधानी दून के 6,200 करोड़ रुपये के सबसे बड़े प्रोजेक्ट रिस्पना-बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड को लेकर लोनिवि प्रांतीय खंड ने जनता के बीच दस्तक दी।
    जनरल सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (जीएसआइए) के तहत लोनिवि अधिकारियों ने शनिवार देर शाम समूह बैठक बुलाकर नागरिकों, विशेषज्ञों और विभिन्न अन्य हितधारकों के बीच चर्चा की।

    प्रिंस चौक के पास स्थित एक होटल में आयोजित समूह बैठक में लोनिवि अधिकारियों ने एलिवेटेड रोड परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया। बताया गया कि परियोजना यातायात सुधार की दिशा में किस तरह क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है। इसके साथ ही परियोजना के बजट, अब तक कराए गए अध्ययन, जमीन अधिग्रहण आदि की पूरी जानकारी दी गई

    लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि देहरादून और इससे सीधे तौर पर जुड़ा मसूरी प्रमुख पर्यटक स्थल है। जिस कारण यहां सालभर यात्रियों का दबाव बना रहता है। वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से वाहनों का आवागमन और बढ़ जाएगा। ऐसे में शहर की आंतरिक सड़कों पर दबाव बढ़ने से जाम के हालात और विकट हो जाएंगे। इस लिहाज, रिस्पना और बिंदाल की एलिवेटेड रोड जाम की समस्या पर अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध होंगी।

    इस दौरान उत्तराखंड इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस राणा ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए गए और सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है। क्योंकि, कई बार अतिक्रमण हटाकर किए जाने वाले विकास कार्यों में तमाम बाधा पहुंचती है।

    लिहाजा, सरकार, शासन और जिला प्रशासन को एक मंच पर आकर परियोजना को आगे बढ़ाना होगा। बैठक में अधिकतर प्रतिभागियों ने परियोजना के प्रति सहमति जताई और इसे दून के भविष्य के लिए बेहतर बताया।
    अब गंभीर नजर आ रही सरकारी मशीनरी
    रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारों पर करीब 26 किलोमीटर लंबी दो एलिवेटेड रोड का निर्माण 6,252 करोड़ रुपये (सभी तरह के खर्च) के बजट से प्रस्तावित की गई है। ताकि यातायात की गंभीर चुनौती से जूझ रहे शहर को कुछ राहत दिलाई जा सके।
    कार्यदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड ने परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अगस्त 2024 में पहला अहम पड़ाव पार कर लिया था। दोनों नदियों के अधिकतम बहाव की स्थिति में प्रोजेक्ट के ढांचों पर पड़ने वाले प्रभाव और आवश्यक सुधार के लिए आइआइटी रुड़की को तब डीपीआर के परीक्षण/माडल स्टडी की रिपोर्ट सौंपी थी। बेहद विस्तृत इस रिपोर्ट के अध्ययन के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि लोनिवि ने जो डीपीआर तैयार की है, उसे विशेषज्ञ एजेंसी ने उपयुक्त पाया है।

     

    साथ ही परियोजना की सुरक्षा के लिए दिए गए सुझावों पर भी लोनिवि पहले ही अमल शुरू कर चुका है। लेकिन, अगस्त माह के बाद से सरकारी मशीनरी धरातल पर कदम नहीं बढ़ा पाई थी। अब सोशल इंपैक्ट असेसमेंट की दिशा में आगे बढ़ने के बाद लग रहा है कि परियोजना धरातल पर गति पकड़ सकती है।

     

    नदी के दोनों किनारों को कवर करते हुए होगा निर्माण
    लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक, एलिवेटेड रोड का निर्माण रिस्पना और बिंदाल नदी के दोनों किनारों पर पिलर खड़े करते हुए किया जाएगा। यह सड़क पिलर पर सामान्य से अधिक लंबे फलाईओवर की शक्ल में तैयार की जाएगी।

    परियोजना के खास बिंदु
    बिंदाल नदी
    शुरुआती स्थल, कारगी चौक के पास (हरिद्वार बाईपास रोड)
    अंतिम स्थल, राजपुर रोड (साईं मंदिर के पास)
    लंबाई, 14.8 किमी
    चौड़ाई, 20.2 मीटर और रैंप 6.5 मीटर
    मध्यवर्ती जंक्शन, लालपुल चौक, बिंदाल तिराहा (चकराता रोड) और मसूरी डाइवर्जन
    डिजाइन स्पीड, 60 किमी प्रति घंटे
    कुल लागत, 3743 करोड़ रुपये
    रिस्पना नदी
    शुरुआती स्थल, रिस्पना पुल (विधानसभा के पास)
    अंतिम स्थल, नागल पुल (नागल)
    लंबाई, 10.946 किलोमीटर
    चौड़ाई, 20.2 मीटर और रैंप 6.5 मीटर
    मध्यवर्ती जंक्शन, सहस्रधारा चौक और आइटी पार्क
    डिजाइन स्पीड, 60 किलोमीटर प्रति घंटे
    बजट, 2509 करोड़ रुपये

     

    परियोजना क्षेत्र में आ रही भूमि और ढांचों का विवरण

     

    बिंदाल नदी
    कुल सरकारी भूमि, 33.174 हेक्टेयर
    निजी भूमि, 13.96 हेक्टेयर
    वन भूमि, 1.2 हेक्टेयर
    स्थायी ढांचे, 560 हेक्टेयर (80 निजी भूमि पर)
    अस्थायी ढांचे, 980
    रिस्पना नदी
    कुल सरकारी भूमि, 49.79 हेक्टेयर
    निजी भूमि, 6.45 हेक्टेयर
    स्थायी ढांचे, 458 (129 निजी भूमि पर)
    अस्थायी ढांचे, 621

    200 crore; biggest project costing Rs 6 Dehradun's for suggestions out to the public PWD reached

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

    उत्तराखण्ड धर्म राज्य समाचार By hillwani

    उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू होगा नया कानून

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

    June 15, 2026

    उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू होगा नया कानून

    June 14, 2026

    खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

    June 14, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.