Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू होगा नया कानून
    • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
    • दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर तेज
    • UKSSSC परीक्षा को लेकर आयोग की एडवाइजरी जारी, खराब मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए समय से पहले पहुंचें अभ्यर्थी
    • सहसपुर के बैरागीवाला में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, तीन घायल
    • उत्तराखण्ड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया को मिली गति, अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति गठित
    • मुख्यमंत्री धामी बोले: 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, खटीमा में गिनाईं विकास और जनकल्याण की उपलब्धियां
    • वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मृति मेले में उमड़ा जनसैलाब, कोदियाबगड़ में दी गई श्रद्धांजलि
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ नवंबर तक होगा तैयार, देहरादून को मिलेगी नई पहचान
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»UKSSSC परीक्षा को लेकर आयोग की एडवाइजरी जारी, खराब मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए समय से पहले पहुंचें अभ्यर्थी

    UKSSSC परीक्षा को लेकर आयोग की एडवाइजरी जारी, खराब मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए समय से पहले पहुंचें अभ्यर्थी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड शिक्षा
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून।

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (Graduate Level Recruitment Examination) के लिए अभ्यर्थियों के नाम महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने खराब मौसम, चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन और विभिन्न जिलों में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने की अपील की है।

    आयोग के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियों के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    आयोग ने विशेष रूप से रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में चारधाम यात्रा के कारण ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है।

    इसके अलावा नैनीताल जिले में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नीम करौली बाबा वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं 13 और 14 जून को सप्ताहांत (वीकेंड) होने के कारण देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ सकती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

    आयोग ने दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर में पहुंच जाएं। साथ ही परीक्षा केंद्र का पूर्व निरीक्षण करने की भी सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा या देरी का सामना न करना पड़े।

    आयोग द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश:

    • परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित समय से काफी पहले रवाना हों।
    • मौसम और यातायात की स्थिति की जानकारी पहले से प्राप्त करें।
    • परीक्षा केंद्र का पूर्व निरीक्षण अवश्य कर लें।
    • एडमिट कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
    • किसी भी आपात स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

    अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने सभी जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिनके माध्यम से मार्ग, मौसम और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    गौरतलब है कि UKSSSC द्वारा आयोजित इस स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में राज्यभर से हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    candidates advised to arrive early due to inclement weather and traffic. Commission issues advisory regarding the UKSSSC exam;

    Related Posts

    उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू होगा नया कानून

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर तेज

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू होगा नया कानून

    June 14, 2026

    खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

    June 14, 2026

    दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर तेज

    June 14, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.