Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद
    • एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि
    • नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
    • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई जान
    • सुप्रीम कोर्ट में हलचल: उत्तराखंड सरकार ने आरोपियों की जमानत को दी चुनौती
    • भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
    • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में रोपवे विकास तेज, ब्रिडकुल बनेगा रेगुलेटरी बॉडी
    • देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
    • देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»करोड़ों खर्च, नतीजा सिफर: हेलंग–उर्गम मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं

    करोड़ों खर्च, नतीजा सिफर: हेलंग–उर्गम मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    ज्योतिर्मठ।

    सड़क संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति के चलते पंच बदरी और पंच केदारों की पावन भूमि उर्गम घाटी आज भी शीतकालीन पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है। करीब तीन दशक बीत जाने के बावजूद हेलंग–उर्गम मोटर मार्ग की हालत दुरुस्त नहीं हो सकी है। नतीजा यह है कि चाहकर भी बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु इस रमणीक घाटी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

    जनदेश के नेता लक्ष्मण सिंह नेगी ने अपने जीवन के लगभग तीन दशक इस मार्ग के सुधार की मांग को लेकर संघर्ष में खपा दिए, लेकिन सड़क की तस्वीर आज भी नहीं बदली। आंदोलनों और प्रदर्शनों के बाद यह मार्ग जरूर शुरू हुआ, पर शुरुआत से ही यह ठेकेदारों की मनमानी, घटिया निर्माण और हर मानसून में तबाही का शिकार रहा। वर्तमान हालात में यह मार्ग सुरक्षित यातायात के योग्य नहीं माना जा सकता।

    उर्गम घाटी न केवल प्रकृति की अनमोल धरोहर है, बल्कि यहां पंच केदारों में शामिल भगवान कल्पनाथ और पंच बदरी में ध्यान बदरी का प्राचीन मंदिर स्थित है, जो वर्षभर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं। इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा के कारण शीतकालीन यात्रा और पर्यटन की दृष्टि से यह घाटी उपेक्षा का दंश झेल रही है।

    पर्यटन विभाग की ओर से कल्पनाथ मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण, शोभा स्थली, पार्क और पर्यटक आवास गृह की योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, लेकिन इनका वास्तविक लाभ तभी मिल सकेगा, जब हेलंग–उर्गम सड़क मार्ग सुरक्षित और सुचारु यातायात के योग्य बनेगा। उर्गम घाटी से फ्यूंलानारायण, भनाई बुग्याल, उर्वसी मंदिर, मुलाखर्क, सुंदरवन और पल्ला गढ़ी जैसे कई रमणीक स्थलों तक ट्रैकिंग की अपार संभावनाएं हैं, जिनके लिए बेहतर सड़क और व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है।

    लंबी जद्दोजहद के बाद अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत हेलंग–उर्गम मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए करीब 13 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा लघु जल विद्युत निगम ने किमी दो से तीन के बीच अक्सर अवरुद्ध रहने वाले हिस्से की मरम्मत के लिए 84 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर अपने स्तर से कार्य शुरू किया है।

    उर्गम घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने घाटी के अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यदायी संस्थाओं से बातचीत की और सड़क मरम्मत, चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क को टिकाऊ बनाया जाए, ताकि हर वर्षात में होने वाली क्षति से बचते हुए वर्षभर आवागमन सुचारु रह सके।

    अब करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इन कार्यों की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर ही उर्गम घाटी के पर्यटन पर निर्भर लोगों की उम्मीदें टिकी हैं। देखना होगा कि इस बार खर्च की गई भारी-भरकम राशि वास्तव में घाटी की तकदीर बदल पाती है या नहीं।

    Crores spent for the Helang-Urgam road zero results: No one to care

    Related Posts

    देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

    May 6, 2026

    एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि

    May 6, 2026

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    May 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.