Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
    • दिल्ली-दून कॉरिडोर से उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार: गडकरी
    • अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन
    • PM मोदी ने भाषण में दिखाया उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट बना चर्चा में
    • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान
    • मा० प्रधानमंत्री  सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी
    • PMGSY सड़कों के रखरखाव को लेकर बनेगी समन्वय समिति
    • PM कार्यक्रम से पहले CM योगी ने परखी व्यवस्थाएं
    Wednesday, April 15
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अमेरिका द्वारा भारत के लगभग 104 भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर भारत भेजे जाने के विरोध में गोष्ठी का किया गया आयोजन

    आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अमेरिका द्वारा भारत के लगभग 104 भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर भारत भेजे जाने के विरोध में गोष्ठी का किया गया आयोजन

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देश देहरादून राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादूनः-उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विरेन्द्र पोखरियाल की अध्यक्षता मेें प्रदेश काग्रेस मुख्यालय में अमेरिका द्वारा भारत के लगभग 104 भारतीय नागरिकांें को हथकड़ी पहनाकर भारत भेजे जाने के विरोध के खिलाफ एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका और मोदी सरकार की कड़ी अलोचना की गई।
    इस अवसर पर पोखरियाल ने मोदी सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि क्या मोदी सरकार जानती है कि 5 फरवरी को 104 भारतीय नागरिकों को हथकड़ी और जंजीरें पहनाकर अमानवीय तरीके से अमेरिका से भारत भेजा गया? क्या मोदी सरकार जानती है कि अमेरिका में ऐसे 7.25 लाख भारतीय हैं जिन्हें इसी तरह से निकालने की तैयारी की जा रही है? क्योंकि मोदी जी की चुप्पी से तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि उन्हेें देश के अपमान की कोई जानकारी नही है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि ये भारतीय नागरिकांे के साथ उग्रवादियों का जैसा व्यवहार है या माननीय व्यवहार है? ऐसे कितने भारतीय हैं जिन्हें अमेरिका ने इसी अमानवीय तरीके से डिट्रेशन सेन्टर मंे बन्द किया है? क्या डिंटंेशन सेन्टर मंे बन्द भारतीयो को कांॅसलर एक्सेस दिया गया है? 100 करोड़ रूपया खर्च कर ’’नमस्ते टंªप करने वाली मोदी सरकार लोगांे को रोजगार क्यों नही दे पाई? अमेरिका से वापस आने वाले लोगों के लिए सरकार क्या करने वाली है? मोदी सरकार ने कोलंबिया की तरह अपने नागरिकों के सम्मान की रक्षा क्यों नही की? मोदी सरकार को इन प्रश्नों का उत्तर देश की जनता को देना चाहिए।
    संजय शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से भारत के नागरिकों को अमेरिका द्वारा अपने विमान से भारत भेजा गया वह देश को शर्मशार करने वाला है। उन्होने छोटे से देश कोलंबिया का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह से वहां की सरकार ने अमेरिका को आयना दिखाने का काम किया उसी तरह भारत को भी अपने नागरिकों के लिए विमान की व्यवस्था कर ससम्मान अपने देश लाना चाहिए था। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसा ना कर देश को कलंकित करने का काम किया है।
    पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि जो लोग भारत को विश्व गुरू बनाने की बात कर रहे थे वह अब मौन क्यों है? जिस तरह से भारतीय नागरिकों को अमानवीय हालत मेें हथकड़ी लगाकर और पैरों मेें जंजीर बांधकर जानवरों की तरह भारत भेजा गया वह अमेरिका की दादागिरी है।
    पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जिस तरह हमारे देश के नागरिकांे, महिलाओं एवं बच्चों को हथकडी और जंजीरों में भेजा गया केन्द्र सरकार ने अमेरिका को इसका माकूल जबाव देना चहिए।

    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र शाह ने केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा द्वारा मोदी को महिमामंडित किया, वह केवल और केवल देश को ठगने और छलने का काम किया गया है।
    पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुण्डीर ंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि इतना होने के बावजूद भी अभी तक मोदी ने अमेरिका पर कोई भी बयान नही दिया है जो कि हतप्रभ करने का वाला है।
    प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा देश की जनता को हिन्दू मुस्लिम और धर्म के नाम पर बॉटकर देश मेें राज करना चाहती है। मोदी ने अमेरिका के इस कुकृत्य के खिलाफ ना बोलकर देश को अपमानित करने का काम किया है। जिसे देश की जनता बर्दास्त नही करेगी और कांग्रेस पूरे राज्य मे इसके खिलाफ संघर्ष करने का काम करेगी।
    पूर्व पार्षद नीनू सहगल ने कहा कि जोे लोग वापस भेजे गये उनमें कई गुजराती थे तो क्या यह समझा जाय कि गुजरात मॉडल की बात करने वाली मोदी सरकार गुजरात के युवाओें को रोजगार देने में विफल सावित हुई जिसकी वजह से उन्हें अमेरिका का रूख करना पड़ा।
    पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सती ने कहा कि अपनी जमीनें गहने और घर बेचकर एक बेहतर जीवन की तालस में हजारों भारतीय नागरिक अमेरिका गये क्योंकि दो करोड नौकरियों हर वर्ष ंदेने की बात करने वाली मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीठ दिखाकर भाग गई।
    चन्दन ंिसंह नेगी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति टंªप की दोस्ती के बडे-बडे दावे किये गए थे, लेकिन फिर भी यह अपमानजनक घटना क्यों? गोष्ठी का संचालन प्रदेश महामंत्री मानवेन्द्र सिंह ने किया।
    पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय प्रताप मल ने कहा कि मोदी ने देश को अपमानित करने का काम किया है जिसे देश की जनता कभी माफ नही करेगी।
    गोष्ठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिपाल शाह, आशीष उनियाल, अनिल नेगी, अजय सूद, शरीफ बेग, सिर्द्वाथ पोखिरियाल, प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली, रिपूदमन ंिसह, अरून बलूनी, संजय थापा, बब्लू खुराना, पारितोष सिंह, करन घाघट, मुकेश सोनकर, विनीत सिंह आदि उपस्थित थे।

    Related Posts

    उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

    उत्तराखण्ड By hillwani

    दिल्ली-दून कॉरिडोर से उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार: गडकरी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

    April 14, 2026

    दिल्ली-दून कॉरिडोर से उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार: गडकरी

    April 14, 2026

    अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री

    April 14, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.