Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • शिक्षण संस्थानों में अनुशासन पर सख्ती, गुटबाजी करने वाले छात्र चिन्हित होंगे
    • सरकार के 4 साल पर कांग्रेस का हमला, ‘बेमिसाल नहीं बेहाल’
    • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों-किसानों समेत कई वर्गों को राहत
    • चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च: CM धामी
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा
    • CM आवास में 60 किलो शहद निकासी, 3-बी गार्डन विकसित करने के निर्देश
    • आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-सुमन
    • अनोखी शादी: जौनसार में एक ही मंडप में 6 जोड़ों ने लिए फेरे
    • देहरादून में वर्चस्व की जंग खूनी, बीटेक छात्र की हत्या से सनसनी
    • देहरादून में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए CM, नारी सम्मान को बताया सर्वोपरि
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन रिवर्स पलायन की दिशा मे अहम: भट्ट

    अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन रिवर्स पलायन की दिशा मे अहम: भट्ट

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून,12 जनवरी। भाजपा ने प्रवासी सम्मेलनों को लेकर सरकार के प्रयास को सराहनीय और रिवर्स
    पलायन की सफलता के लिए अहम बताया है। प्रवासियों में गांव गोद लेने का उत्साह बताता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अंतराष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पलायन राज्य के लिए बड़ी त्रासदी है। इसको लेकर पहले भी कोशिशें की गई, लेकिन विकास के अभाव में ये नकाफी साबित हुए। लेकिन विगत 8 वर्षों से भाजपा की राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में तरक्की के सफर में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं। विकास और विरासत के मोदी मूल मंत्र पर आज देवभूमि, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में नई शक्ल अख्तियार कर चुका है। राज्य में सड़क, रेल, हवाई मार्ग समेत तमाम आधारभूत संरचनाओं का मजबूत आधार स्थापित किया जा चुका है। आज प्रत्येक गांव तक सड़क और प्रत्येक घर में नल से जल पहुंच रहा है, कोई आशियाना नहीं जो बिजली से रोशन न हो, हर देवभूमिवासी के स्वास्थ्य की चिंता अटल आयुष्मान ने हर ली है। चारों धामों, मानसखंड मंदिर समूह समेत देवभूमि में स्थापित देवों के निवास दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर चमक रहे हैं। यही वजह है कि ढाई लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश उद्योगपति यहां करने वाले हैं। सरकार ने जहां 19 हजार से युवाओं को नौकरी दी, वहीं लाखों युवाओं से निजी उद्यमों में रोजगार और स्वरोजगार से अपने सफल भविष्य की नींव रख दी है।
    उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम और भी कारण हैं जिन्होंने राज्य से पलायन की गति को कम किया है। मुख्यमंत्री धामी के राज्य की इस समस्या के निराकरण में गंभीरता और संवेदनशीलता से किए जा रहे प्रयास तारीफे काबिल हैं। जब कोरोना की महामारी आई तो उन्होंने इसे भी अवसर बनाते हुए रिवर्स पलायन को आंदोलन बनाकर आगे बढ़ाया। उनकी इसी दूरदर्शिता का नतीजा रहा कि बड़ी संख्या में युवा अपने गांवों में रहकर आजीविका देने की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम बदलाव को सरकार ने जनसहयोग से पहले प्रदेश और फिर विदेश में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों तक सफलता से पहुंचाया। जिसके क्रम में राज्य में और राज्य के बाहर उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका लाभ भी हमे मिला और दर्जनों गांव जिन्हें प्रवासियों ने गोद लिया आज विकास की नई ईबारत लिख रहे हैं। आज आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन की सफलता, हमारी पलायन की समस्या का उपचार करने में अवश्य प्रभावी साबित होगी। क्योंकि इसमें जिस तरह प्रवासी उत्तराखण्डियों ने बढ़चढ़ कर गांव गोद लेने के प्रति उत्साह दिखाया है उससे एक बात पूरी तरह साबित होती है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य, सही दिशा और पूर्ण सक्षमता से काम कर रहा है।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सबको मिलकर इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाना है, लिहाजा प्रदेशवासियों के साथ प्रवासियों से इस तरह का सहयोग लिया जाना बेहद आवश्यक है।

    मनवीर सिंह चौहान
    प्रदेश मीडिया प्रभारी
    भाजपा, उत्तराखण्ड

    Related Posts

    शिक्षण संस्थानों में अनुशासन पर सख्ती, गुटबाजी करने वाले छात्र चिन्हित होंगे

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    सरकार के 4 साल पर कांग्रेस का हमला, ‘बेमिसाल नहीं बेहाल’

    उत्तराखण्ड By hillwani

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों-किसानों समेत कई वर्गों को राहत

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शिक्षण संस्थानों में अनुशासन पर सख्ती, गुटबाजी करने वाले छात्र चिन्हित होंगे

    March 25, 2026

    सरकार के 4 साल पर कांग्रेस का हमला, ‘बेमिसाल नहीं बेहाल’

    March 25, 2026

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों-किसानों समेत कई वर्गों को राहत

    March 25, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.