Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
    • दिल्ली-दून कॉरिडोर से उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार: गडकरी
    • अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन
    • PM मोदी ने भाषण में दिखाया उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट बना चर्चा में
    • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान
    • मा० प्रधानमंत्री  सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी
    • PMGSY सड़कों के रखरखाव को लेकर बनेगी समन्वय समिति
    • PM कार्यक्रम से पहले CM योगी ने परखी व्यवस्थाएं
    Wednesday, April 15
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तरकाशी के थान गांव में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा और श्री जमदग्नि ऋषि मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

    उत्तरकाशी के थान गांव में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा और श्री जमदग्नि ऋषि मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड खेल देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के थान गांव में इन दिनों आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। नगान थोक के सभी गांवों के सहयोग से यहां 11 दिवसीय सामूहिक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।

    18वीं शताब्दी में निर्मित श्री जमदग्नि ऋषि मंदिर का जीर्णोद्धार

    इस शुभ अवसर का सबसे महत्वपूर्ण पहलू श्री जमदग्नि ऋषि के प्राचीन मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण है। 18वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर वर्षों से पूरे क्षेत्र एवं ग्रामीणों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहा है। इस मंदिर का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है । केदारखंड में इस स्थान विस्तार से वर्णन मिलता है । स्थानीय लोगों ने अपने संसाधनों और श्रमदान से इस ऐतिहासिक मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया है। इसके साथ ही मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी विधिवत रूप से संपन्न की जा रही है, जिससे समूचे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।

    शिव महापुराण कथा में संत लवदास जी महाराज का प्रवचन

    शिव महापुराण कथा के मुख्य कथा वाचक के रूप में प्रसिद्ध संत लवदास जी महाराज भक्तों को भगवान शिव की महिमा और दिव्य लीलाओं से परिचित करा रहे हैं। उनकी वाणी में शिव तत्व का रस घुला हुआ है, जिससे श्रद्धालु गहरी भक्ति में लीन हो रहे हैं। प्रतिदिन कथा में भारी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं और भजन-कीर्तन के साथ भक्ति का आनंद ले रहे हैं।

    क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामूहिक सहभागिता

    यह आयोजन क्षेत्रवासियों के सामूहिक प्रयास और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया है। इस ऐतिहासिक मंदिर के पुनर्निर्माण और भव्य आयोजन में सभी ग्रामीणों ने तन, मन और धन से योगदान दिया है। क्षेत्रीय समाज में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित हो रहा है।

    मंदिर के पुनर्निर्माण और शिव महापुराण कथा के इस ऐतिहासिक आयोजन से थान गांव और आस-पास के क्षेत्रों में आध्यात्मिकता की एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह आयोजन न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य कर रहा है बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग की भावना को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

    चतुर्थ दिवस की कथा

    शिव पुराण की चंचुला और बिंदुक की कहानी:
    वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है भरोसा : लवदास महाराज ।।

    पति-पत्नी एक-दूसरे का भरोसा तोड़ेंगे तो रिश्ता टिक नहीं पाएगा

    उत्तरकाशी: नंगाण गांव थोक के थान गांव में महर्षि जमदग्नि महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 11 दिवसीय शिव पुराण का दिव्य आयोजन चल है। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। कथा वक्ता संत लवदास जी महाराज ने कहा कि
    पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बिगड़ता है तो रिश्ता भी बिगड़ने लगता है। इस रिश्ते में आपसी भरोसा होना सबसे ज्यादा जरूरी है। पति-पत्नी एक-दूसरे का भरोसा तोड़ते हैं तो मैरिड लाइफ बर्बाद हो जाती है। ये बात शिव महापुराण की एक कहानी से समझ सकते हैं।

    शिव महापुराण में चंचुला और बिंदुक की कहानी है। इन दोनों की शादी हो गई थी। शादी के बाद से बिंदुक चंचुला को छोड़कर दूसरी महिलाओं के साथ रहता था। बिंदुक का आचरण बहुत गिर गया था।

    बहुत समय तक चंचुला ने पति की गलतियों को नजरअंदाज किया और धैर्य रखा। पति को सुधारने की कोशिशें कीं, लेकिन बिंदुक का आचरण नहीं सुधरा। पति की उपेक्षा के चलते चंचुला का मन भी दूसरे पुरुषों की ओर भटकने लगा। अब वह भी अपने आचरण से गिर गई थी।

    पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे का भरोसा तोड़ दिया था। कुछ दिनों के बाद बीमारी की वजह से बिंदुक मर गया। अब चंचुला अकेली रह गई। एक दिन उसे प्रायश्चित हुआ कि मैंने पति की तरह ही गलत काम किए हैं। इस पछतावे के बाद चंचुला ने शिवपुराण की कथा सुनी। कथा से उसे ज्ञान मिला कि शिव कथा सुनने से मन शांत रहता है। वह शिव जी की भक्ति करने लगी थी।

    जब चंचुला की मृत्यु हुई तो उसकी आत्मा शिव लोक पहुंची। शिव लोक में देवी पार्वती ने चंचुला का साथ दिया और शिव जी से कहा कि इस स्त्री का दोष है, इसने भी अपने पति की तरह गलत काम किए हैं, लेकिन इसने ये सब पति की उपेक्षा की वजह से किए हैं। इसलिए इसे मोक्ष मिलना चाहिए। इसके बाद शिव जी और देवी पार्वती ने बिंदुक-चंचुला की आत्माओं से कहा कि वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी को एक-दूसरे के लिए विश्वास और ईमानदारी रखनी चाहिए।
    शिव-पार्वती की बातें सुनकर दोनों को अपनी गलतियों का पछतावा हुआ और उन्होंने भगवान से क्षमा याचना की।

    उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के थान गांव में नगाण थोक के मस्सू, सुकण, गौल, फूलधार, स्यालब, पालर, स्यालना ग्रामीणों द्वारा 11 दिवसीय सामूहिक शिव महापुराण का भव्य आयोजन इन दिनों थान नगान गाँव में हो रहा है । ग्रामीणों स्वयं ने संसाधनों से 18वी शदी में निर्मित श्री जमदग्नि ऋषि के पौराणिक मंदिर का जीर्णोद्धार कर भव्य मंदिर निर्माण कराया है । इस शुभ अवसर पर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ क्षेत्र वासियों द्वारा शिव महापुराण का आयोजन किया गया है । इस मौके पर मण्डप आचार्य-दी विरोश नौटियाल , मधुवन डिमरी ,पुजारी” गणेश प्रसाद बिजल्वाण ,चन्द्रमणी सेमवाल,विकास डिमरी, संदीप खंडूरी,मनमोहन बिजल्वाण,राजेश डिमरी, यमदग्नी ऋषी मंदिर समिति अध्यक्ष हरदेव चौहान , प्यारचंद सिंह दरमियान सिंह ,वीरेंद्र सिंह , एलएम सिंह , जोगेंद्र सिंह दशरथ सिंह , केंद्र सिंह , भागीराम चौहान
    गजेन्द्र सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, शांति प्रसाद डिमरी, सुशील प्रसाद डिमरी, आदि समस्त क्षेत्र उपस्थित उपस्थित रहे।

    Related Posts

    उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

    उत्तराखण्ड By hillwani

    दिल्ली-दून कॉरिडोर से उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार: गडकरी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

    April 14, 2026

    दिल्ली-दून कॉरिडोर से उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार: गडकरी

    April 14, 2026

    अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री

    April 14, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.