देहरादून। तृतीय द हैरिटेज स्कूल आमंत्रण अंतर विद्यालय जंटर एवं वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2025 का उद्घाटन मैच वरिष्ठ वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल एवं कारमन स्कूल डालनवाला के बीच खेला गया और यह मैैच श्रीराम सेंटेनियल स्कूल ने 3-1 से सेट जीतकर मैच जीत लिया। वरिष्ठ बालक वर्ग का मैच हेरिटेज स्कूल एवं एशियन स्कूल के बीच खेला गया। इस अवसर पर स्कूल ने मैच को द हैरिटेज स्कूल के सेट स्कोर 3-0 से जीत लिया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के परिसर में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत पूल सी में वरिष्ठ बालकों की टीम स्पर्धा में आर्यन स्कूल एवं सेंट कबीर अकादमी के बीच मैच खेला गया, आर्यन स्कूल ने 3-0 से सेट जीतकर मैच जीत लिया। पूल डी में वरिष्ठ बालक वर्ग का मैच हेरिटेज स्कूल एवं एशियन स्कूल के बीच खेला गया। इस अवसर पर स्कूल ने मैच को द हैरिटेज स्कूल के सेट स्कोर 3-0 से जीत लिया। पूल ए के सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ अकादमी और तुला इंटरनेशनल स्कूल के बीच मैच खेला गया। सेंट जोसेफ अकादमी ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ मैच जीत लिया।
सीनियर वर्ग का अंतिम मैच आज डीएसबी, ऋषिकेश और कर्नल ब्राउन स्कूल के बीच खेला गया। डीएसबी, ऋषिकेश ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ मैच जीत लिया। जूनियर वर्ग में पहला मैच द एशियन स्कूल और डीएसबी, ऋषिकेश के बीच खेला गया। डीएसबी, ऋषिकेश ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ मैच जीता। जूनियर वर्ग में अगला मैच दून प्रेसीडेंसी स्कूल और जूला इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया, तुला इंटरनेशनल स्कूल ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ मैच जीता।
इस अवसर पर जूनियर वर्ग में तीसरा मैच टोंस ब्रिज स्कूल और श्री राम सेंटेनियल स्कूल के बीच खेला गया। टोंस ब्रिज स्कूल ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ मैच जीता। इससे पूर्व स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू त्यागी एवं विद्यालय काउंसलर चारू चौधरी खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में शहर के पंद्रह प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रिसिंपल डाक्टर अंजू त्यागी, कनिष्ठ काउंसलर सरिता जैन सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- USDMA और NIDM की संयुक्त कार्यशाला में आपदा प्रबंधन पर फोकस
- नरेंद्र नगर निकाय चुनाव: भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, सभासद वार्डों में भी BJP का दबदबा
- देहरादून में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन: डॉ. तोगड़िया ने की चारधाम की धार्मिक पहचान सुरक्षित रखने की मांग
- मैरी कॉम और प्रमुख सचिव के बीच खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
- सेलाकुई में दालचीनी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
- NEET-UG अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, एडमिट कार्ड पर मिलेगी मुफ्त बस यात्रा
- मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान
- मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
- एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
Friday, June 12

