Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
    • विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
    • खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
    • मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के टीज़र लॉन्च
    • एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
    • टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद
    • शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: मुख्यमंत्री धामी
    • मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए
    • चिकित्सकीय लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मैक्स अस्पताल पर ₹10 लाख का जुर्माना
    • देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात
    Sunday, February 8
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»एसएसपी दून की दो टूक, अपराधों के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले रहे कार्यवाही के लिये तैयार

    एसएसपी दून की दो टूक, अपराधों के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले रहे कार्यवाही के लिये तैयार

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *एसएसपी दून की दो टूक, अपराधों के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले रहे कार्यवाही के लिये तैयार।*

    *थानों पर आये फरियादियों को अनावश्यक रूप से चक्कर कटाने वालों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी।*

    *बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ धोखाधडी करने वाली ऐजेन्सियो के विरूद्ध इमीग्रेशन एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश।*

    *अज्ञात शवों की शिनाख्त तथा बरामद वाहनों के मिलान हेतु एस0ओ0पी0 तैयार कर सभी थाना प्रभारियों को की सर्कुलेट, एसओपी के अनुसार कार्यवाही करने के दिये निर्देश।*

    *सीसीटीएनएस के अन्तर्गत राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर संचालित किये जा रहे सभी पोर्टलों पर सूचनाओं को नियमित रूप से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश।*

    *गौकशी तथा गौतस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये सुनिश्चित।*

    *थानों में लम्बित पडे मालों की समीक्षा कर मालों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश ।*

    *सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में नियमित रूप से थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए प्रभावी गश्त/चैकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।*

    *अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण के दिये निर्देश।*

    आज दिनांक: 16-02-2024 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी ली गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अपराधों की समीक्षा करते हुए शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये :

    01: थाना क्षेत्र में घटित किसी भी अपराध की सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया जाये, यदि किसी थाना प्रभारी द्वारा अपराधों के पंजीकरण मव लापरवाही बररते हुए पीडित व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जाता है तो सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

    02: विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाली एजेन्सियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाये, ऐसी सभी कम्पनियों/एजेन्सियों जिनके द्वारा बिना रजिस्टेªशन/वैध दस्तावेजों के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ धोखाधडी की गयी हो, उन सभी एजेन्सीज के विरूद्ध इमीग्रेशन एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

    03: सीसीटीएनएस के तहत राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर संचालित किये जा रहे सभी पोर्टलों पर नियमित रूप से सूचनाओं को अध्यावधिक किया जाये, सभी थाना प्रभारी व्यक्तिगत तौर पर इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी सूचनाओं को समय से पोर्टलों पर अपलोड कर दिया जाये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी समय-समय पर इसकी मानिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये।

    04: थाना क्षेत्रों में मिलने वाले अज्ञात शवों की शिनाख्त तथा बरामद वाहनों के मिलान हेतु तैयार की गयी एसओपी से सभी थाना प्रभारियों को अवगत कराते हुए उक्त एसओपी के अनुरूप ही प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

    05: गौकशी तथा गौतस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाये, ऐसे सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को चिन्हित कर उसके जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

    06: थानों में लम्बित पडे मालों की थानावार समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों को मालों के निस्तारण की विधिक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए मालो के यथाशीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया।

    07: सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर सभी इलाकों में प्रभावी गश्त/पुलिस चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर उनका सत्यापन करने तथा संदिग्धों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

    08: अवैध शराब/मादक पदार्थों की बरामदगी तथा नशा तस्करों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा करते हुए अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण के निर्देश दिये गये।

    09: वर्तमान में चल रहे यातायात सुरक्षा माह के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

    be ready for action bluntly says crimes should negligent in registering SSP Doon those who are

    Related Posts

    खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    उत्तराखण्ड By hillwani

    विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    February 8, 2026

    विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    February 8, 2026

    खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    February 8, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.