हरिद्वार के जिला अस्पताल की बदहाली की ताजा तस्वीर सामने आई है। जिसमें मोर्चरी में रखे एक शव को चूहे खा गए। शुक्रवार को 36 साल के लखन कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। सुबह शव लेने पहुंचे परिजनो शव को देखकर हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि शव की आंख-नाक और सिर का एक हिस्सा चूहे कुतर चुके थे। परिजनों का दावा है कि जिस डीप फ्रीजर में बॉडी को रखा गया उस फ्रीजर में एक बड़ा छेद था जिससे चूहे अंदर घुस गए। शव साथ हुई अमानवीयता पर स्थानीय लोगों और पंजाबी समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद परिजनों के साथ जमा हुए लोगों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों का कहना है की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अस्पताल प्रबंधन फ्रिज की मेंटेनेंस करने वाली कंपनी केटीपीएल पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
- देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
- देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
- परिवहन मंत्री का एक्शन, UTC की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
- केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर जोर, सुरक्षा और स्वच्छता पर फोकस
- उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र
- बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी
- ऋषिकेश में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत, केंद्र ने दिए ₹489 करोड़
- नैनीताल: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल
- देहरादून: चुनाव नतीजों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, उत्तराखंड में बदलाव का दावा
Wednesday, May 6

