देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की छात्रा अवंतिका कैन्तुरा का राष्ट्रीय नेटबाॅल टीम में चयन हुआ है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंवंतिका कैन्तुरा उत्तराखण्ड नेटबाॅल टीम का हिस्सा होंगी। इससे पूर्व अवंतिका कैन्तुरा नेशनल व स्टेल लेवल की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। अवंतिका कई प्रतियोगिताओं में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, अपने माता पिता एवम् राज्य का नाम पहले भी रौशन कर चुकी हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उनके चयन पर अवंतिका को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें।
वर्तमान में अवंतिका एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रोनाॅमी की पढ़ाई कर रही हैं। अवंतिका की माता सरकारी स्कूल से अध्यापिका रिटायर हैं, पिता भी अध्यापक हैं। तीन भाई बहनों में सबसे छोटी अवंतिका का खेलों के प्रति विशेष रूझान है। स्कूली शिक्षा के दौरान भी अवंतिका खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी करती रही हैं। अवंतिका ने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि लड़कियों को अपनी क्षमता व योग्यता पर भरोसा रखना चाहिए। नियमित अभ्यास करना चाहिए आप अवश्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उनका सपना है कि वह एशियन गेम्स टीम का हिस्सा बने और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा बनें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आज और कल उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, दो दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू
- मुख्यमंत्री धामी की डिजिटल पहल, ई-गवर्नेंस से सरकारी सेवाएं अब सरल, पारदर्शी और त्वरित
- गंगा में डॉल्फिन के लिए शुरू हुई ‘डॉल्फिन एंबुलेंस’ सेवा
- आईआईटी रुड़की ने विकसित किया अगली पीढ़ी का एंटीबॉडी खोज मंच
- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा कीर्तिमान, एक दिन में 7,876 नागरिकों तक पहुंची सरकार
- SASCI के तहत कुल 759 करोड़ रुपए मंजूर
- यूसीसी का एक साल, मजबूत सुरक्षा तंत्र से निर्मूल हुई निजता उल्लंघन की आशंकाएं
- जीगत व्यय व योजनाओं की समीक्षा, समय पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश
- पूंजीगत व्यय व विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की समीक्षा
- उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, तीन पश्चिमी विक्षोभों से बारिश-बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22

