उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने संत रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालय, संस्थाओं, शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। साथ ही गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में राज्य भर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाए जाने के उद्देश्य निर्देश दिए हैं। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर राज्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं गुरु रविदास जी की स्थापित मूर्तियों एवं पार्कों में विशेष साथ सज्जा के कार्य कार्य सुनिश्चित किए जाएगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहां है कि संत रविदास की गणना महान संतों में की जाती है। उन्होंने जीवन प्रयत्न मानव सेवा को लक्ष्य बनाए रखा। समानता और एकता का संदेश दिया । संत रविदास जी ने अपनी शिक्षाओं में हमें जाति धर्म और वर्ग के भेदभाव से मुक्त होकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर सभी की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए समाज में व्यापक बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने के प्रयास करते रहना चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी-केदार के दर्शन, मंदिर समिति (BKTC) को दान किए ₹10 करोड़
- उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिली नई उड़ान, पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने बनाए नए रिकॉर्ड
- उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच
- देहरादून: बैरागीवाला हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
- प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर
- पौड़ी को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: अंबेडकर भवन में विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, 110 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
- मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश
- खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
- प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Tuesday, June 16

