राजभवन में हर साल आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष दिनांक 7 से 9 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यहां निर्णय लिया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और इसके प्रचार प्रसार को व्यापक किया जाए, ताकि प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूह को इससे अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने वसंत उत्सव के माध्यम से फूल उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड के सगंध पौधों के प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु, यहां के पुष्पों की न केवल प्रदेश में बल्कि देश भर में मार्केटिंग की संभावनाओं को तराशा जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से आईएचएम और जीएमवीएन के सहयोग से फूड कोर्ट की व्यवस्था की जाए। फूड कोर्ट में विशेष रूप से पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट)आधारित व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव के माध्यम से शहद उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को विशेष स्टॉल लगाने की निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने आयोजन के दौरान फीडबैक सिस्टम लागू करने पर भी जोर दिया, जिससे लोगों के सुझाव प्राप्त कर इस आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वसंतोत्सव 2025 की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। योग, जूडो और मार्शल आर्ट से संबंधित प्रदर्शन भी इस दौरान आयोजित होंगे। वसंतोत्सव में 5 वर्ष से 18 वर्ष की आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा रैग पिकर्स बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। वसंतोत्सव मे पहली बार लिलियम प्रदर्शनी की प्रतियोगिता भी शामिल किया गया है, जिसके लिए तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं हर वर्ष की भांति वेजिटेबल गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग, हाइड्रोपोनिक खेती, टेरेरियम और शहर प्रसंस्करण से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। व्यावसायिक, निजी पुष्प उत्पादकों सहित विभिन्न सरकारी उद्यानों की पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, पुष्प आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं हेतु विभिन्न श्रेणियों की कई प्रतियोगिताएं प्रस्तावित है, जिनमें कट फ्लावर, पॉटेड प्लांट, अरेंजमेंट ,लूज फ्लावर, अरेंजमेंट हैंगिंग पोट्स जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ऑन द सपोर्ट फोटोग्राफी भी आयोजित होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: महेंद्र भट्ट दूसरी बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गए, आठ वरिष्ठ नेताओं बने राष्ट्रीय परिषद सदस्य
- ओलंपिक 2036 को लक्ष्य, देश को खेल महाशक्ति बनाने के लिए राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को कैबिनेट की मंज़ूरी
- उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, छह जुलाई तक भारी बारिश-बाढ़ की आशंका
- मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय
- सूचना विभाग में हुए 06 कार्मिक हुए पदोन्नत
- धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बन रहा है फार्मा हब
- कैंपा शासी निकाय की बैठक: मुख्यमंत्री धामी ने दिया जल स्रोत संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान को गति देने का निर्देश
- यूपीसीएल की समीक्षा बैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दी कार्ययोजना तैयार करने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के निर्देश
- श्रीमद्भागवत ने आंतरिक शांति, समाधान और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग दिखाया – मुख्यमंत्री
- धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल
Wednesday, July 2