Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक
    • चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक
    • गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति
    • हल्द्वानी बनभूलपुरा में शिक्षक के घर से AK-47 व दो तमंचे बरामद, पुलिस अलर्ट
    • दून के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिज़र्व बैंक की बड़ी कार्रवाई, निकासी पर रोक
    • सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 5 किमी दौड़ का शुभारम्भ
    • आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि प्रस्तावों पर राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक
    • नई योजनाओं और वित्तीय अनुशासन पर मुख्य सचिव सख्त
    • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
    • माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट
    Tuesday, February 17
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»देहरादून में ‘द वॉइस ऑफ वारियर्स’ के नाम से प्राइड वॉक 2025 का आयोजन

    देहरादून में ‘द वॉइस ऑफ वारियर्स’ के नाम से प्राइड वॉक 2025 का आयोजन

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    दुनिया और भारत के लिए एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) शब्द अब नया नहीं रहा। खासकर तब जब 06 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ‘नवतेज सिंह जौहर बनाम भारत’ मामले में इन्हें समान नागरिकता और पूर्ण संवैधानिक सुरक्षा का हकदार मान चुका है। हालांकि, उत्तराखंड राज्य और इसके देहरादून जैसे शहरों में अभी भी एलजीबीटी समूह के व्यक्तियों को अलग निगाह से देखा जाता है। बावजूद इसके इस समूह के लोग अपने लैंगिक अल्पसंख्यक होने पर गर्व महसूस करते हैं और इसी को जताने के लिए ये देशभर के प्रमुख शहरों में प्राइड वॉक का आयोजन करते हैं। देहरादून में भी इस रविवार को एलजीबीटी समूह ने ‘द वॉइस ऑफ वारियर्स’ नाम से देहरादून प्राइड वॉक 2025 का आयोजन किया।

    प्राइड वॉक देहरादून के परेड ग्राउंड से निकाली गई। इस दौरान एलजीबीटी समूह ने अपने प्रति बराबरी की निगाह की मांग की। उन्होंने खुद के उस रूप पर गर्व किया, जैसे वह हैं और जिस रूप में प्रकृति ने उन्हें चुना है। वैसे भी किसी व्यक्ति का लिंग आकर्षण उसके हाथ में नहीं होता है। यह कोई विकार नहीं है, बल्कि उन हार्मोंस पर निर्भर करता है, जो उनके शरीर और उनके चुनाव को निर्धारित करता है। खासकर यह उन व्यक्तियों के लिए अहम होता है, जिन्हें प्रकृति ने पुरुष या स्त्री बनाया है, लेकिन वह सामान्यतः बहुआबादी की तरह हेट्रोसेक्सुअल (विपरीत लिंग आकर्षण) होने की जगह समान लिंग (लेस्बियन/गे) या उभयलिंगी (दोनों लिंग के प्रति आकर्षण) हो जाते हैं।

    ऐसा होना उनकी इच्छा पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि यह सब उनके साथ प्रकृति ने तय किया है। इस लिहाज से इन्हें एलजीबीटी कहने से अधिक लैंगिक अल्पसंख्यक कहना अधिक उचित होगा। अधिकतर एलजीबीटी पढ़े-लिखे हैं और वह भी इस बात को समझते हैं। बस वह लैंगिक रूप से बहुसंख्य आबादी का समर्थन और उनकी संवेदना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें उसी रूप में स्वीकार किया जाए, जिस रूप में प्रकृति ने उन्हें बनाया है। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस समुदाय के व्यक्तियों को आपस में विवाह की मान्यता नहीं दी है, लेकिन इन्हें समान नागरिकता और संवैधानिक सुरक्षा प्रदान कर दी है।

    समाज में इसी अधिकार को कानूनी रूप में नहीं, बल्कि सहज रूप में प्राप्त करने के लिए एलजीबीटी समुदाय हर साल प्राइड वॉक का आयोजन करता है। इस बार भी एलजीबीटी समुदाय ने पूरे जोश के साथ दून में प्राइड वॉक का आयोजन किया और अपने प्रति समाज का नजरिया बदलने की वकालत की। इस वॉक में देहरादून के साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से एलजीबीटी समुदाय के लोग जुटे। इस दौरान सभी ने अपने अस्तित्व को खुशी खुशी स्वीकार किया और नागरिकों के साथ ही सरकार का समर्थन मांगा।

    एलजीबीटी अधिकारों पर सुप्रीम आदेश
    सुप्रीम कोर्ट ने एलजीबीटी-क्यू समुदाय को बराबरी का दर्जा देने के लिए अहम फैसले लिए हैं। जिनमें समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों को मान्यता देना शामिल है। हालांकि, समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने पर अदालत ने मुहर नहीं लगाई है।

    in Dehradun Pride under the name 'The Voice of Warriors' Walk 2025 organized

    Related Posts

    दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक

    उत्तराखण्ड By hillwani

    चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक

    उत्तराखण्ड By hillwani

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक

    February 17, 2026

    चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक

    February 17, 2026

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति

    February 17, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.