Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर
    • नई बिजली दरों पर मंथन शुरू: 18 फरवरी से चार शहरों में जनसुनवाई, 18.50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव।
    • 10 हजार की रिश्वत लेते पीडब्ल्यूडी अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार
    • सीएम धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन के द्वार’ अभियान बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मॉडल
    • ऋषिकेश में ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन, अमित शाह ने की भारतीय संस्कृति की वैचारिक शक्ति की सराहना
    • 23 जनवरी को बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
    • सचिव आपदा प्रबंधन ने की सेंदाई फ्रेमवर्क के तहत विभागीय प्रगति की समीक्षा
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में आवास विभाग को मिले नए आयाम
    • यूसीसी का एक साल, एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध यूसीसी सेवाएं
    • आज और कल उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, दो दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू
    Friday, January 23
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»अब ड्रोन से होगा मच्छरों पर हमला, एम्स ने डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण के लिए तैयार की कार्ययोजना

    अब ड्रोन से होगा मच्छरों पर हमला, एम्स ने डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण के लिए तैयार की कार्ययोजना

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड स्वास्थ्य
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    अब ड्रोन से होगा मच्छरों पर हमला, एम्स ने डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण के लिए तैयार की कार्ययोजना

    एम्स का टेली मेडिसन विभाग गंदगी वाले क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से दवा का छिड़काव करेगा। एम्स ने चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए कार्ययोजना तैयार की है

    अब ड्रोन से मच्छरों पर हमला होगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की टेली मेडिसिन विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। विभाग विजुअल लाइन ऑफ साइट तकनीक के तहत ड्रोन के माध्यम से गंदगी वाले क्षेत्रों में दवाइयों का छिड़काव करेगा।

    एम्स में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर यूज ऑफ ड्रोन इन मेडिसिन की स्थापना की गई है। वर्ष 2023 से नियमित ड्राेन मेडिकल सेवा का संचालन किया जा रहा है। उक्त सेवा का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अभी तक एम्स की ड्रोन सेवा बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट (बीवीएलओएस) पर कार्य कर रही है। इसके तहत दूरस्थ क्षेत्रों में दवाइयां भेजने के साथ ही इन क्षेत्रों के पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों से ब्लड सैंपल एम्स लाए जा रहे हैं।

    अब एम्स ने प्रशासन विजुअल लाइन ऑफ साइट (वीएलओएस) के तहत कार्य करने की योजना तैयार की है। इसके तहत ड्रोन से मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। जहां गंदगी के चलते अत्यधिक मच्छर हैं और उनसे चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि जैसे रोगों के फैलने की आशंका रहती है। ड्रोन से ऐसे क्षेत्रों में दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। संवाद

    फरवरी 2024 में हुई शुरू

    सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि एम्स की नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा फरवरी 2024 में शुरू हुई थी। अब तक इस सेवा की 162 से अधिक उड़ानें हो चुकी हैं। जिसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों से ब्लड सैंपल एम्स लाए जाने के साथ ही टीबी व अन्य बीमारी की दवाइयां दूरस्थ क्षेत्रों को भेजे गए हैं।

    रूटीन ओपीडी से भी जोड़ी जाएंगी ड्रोन मेडिकल सेवा

    दूरस्थ क्षेत्रों में अस्पतालों की रूटीन ओपीडी से भी एम्स की नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा को जोड़े जाने की योजना है। सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों के मरीजों को टेलीमेडिसन के माध्यम से एम्स के चिकित्सक डायग्नोस करेंगे। यदि मरीजों को किसी दवाई या जांच की जरूरत होगी तो ड्रोन के माध्यम से दवाइयां मरीज तक पहुंचाई जाएंगी और मरीज का ब्लड सैंपल ड्रोन के माध्यम से एम्स आएगा। शुल्क का भुगतान मरीज क्यूआर कोड के माध्यम से करेगा।

    हब एंड स्पोक मॉडल की तर्ज पर होगा विकसित
    एम्स की नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा को हब एंड स्पोक मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। एम्स हब के रूप में कार्य करेगा। जबकि अन्य स्वास्थ्य केंद्र स्पोक के रूप में एम्स से जुड़ेंगे। भविष्य में टिहरी के फकोट, पिल्खी और यमकेश्वर को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा। अभी तक इस सेवा का सबसे अधिक फायदा सीएचसी चंबा ने उठाया है। शुक्रवार को भी सीएचसी चंबा से ब्लड सैंपल एम्स लाए गए।

    एम्स का ड्रोन मॉडल प्रमुख जर्नल में प्रकाशित

    एम्स की नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा का मॉडल पूरे देश में बेहतर साबित हो रहा है। खास तौर पर दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में यह सफल साबित हो रहा है। डाॅ. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि ड्रोन मेडिकल सेवा का रिसर्च पेपर जर्नल ऑफ फेमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर इंडिया, जर्नल ऑफ कम्युनिटी हेल्थ व एम्स के जर्नल ऑफ मेडिकल एविडेंस में प्रकाशित हुआ है।

    एम्स नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा से हर आदमी को जोड़े जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए बेहतर प्रयास किए जा रहेे हैं। – प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेश

    action plan for control AIIMS prepares mosquitoes Now the drone of dengue-malaria will attack

    Related Posts

    एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर

    उत्तराखण्ड By hillwani

    नई बिजली दरों पर मंथन शुरू: 18 फरवरी से चार शहरों में जनसुनवाई, 18.50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव।

    उत्तराखण्ड By hillwani

    10 हजार की रिश्वत लेते पीडब्ल्यूडी अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर

    January 22, 2026

    नई बिजली दरों पर मंथन शुरू: 18 फरवरी से चार शहरों में जनसुनवाई, 18.50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव।

    January 22, 2026

    10 हजार की रिश्वत लेते पीडब्ल्यूडी अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार

    January 22, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.