Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • यमकेश्वर में कथा में पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन पर जोर
    • त्रिमुडिया मेले के बाद बदरीनाथ कपाट खोलने की तैयारी शुरू
    • देहरादून: सफाई व्यवस्था पर सिटीजन फोरम का ऐप लॉन्च, मेयर पर लगाए आरोप
    • रामनगर में होटल से दो नाबालिग छात्राएं बरामद, दो युवक हिरासत में, होटल सील
    • केदारनाथ यात्रा 2026: अंतिम चरण में पहुंची तैयारियां
    • जंगल में फंसे दो लोगों का रेस्क्यू, 4 घंटे बाद बचाई जान
    • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
    • CM धामी बोले—नारी सशक्तिकरण के प्रति केंद्र की मजबूत प्रतिबद्धता
    • चारधाम यात्रा 2026: प्लास्टिक मुक्त अभियान, ड्रोन से निगरानी
    • CM धामी ने अक्षय तृतीया पर दी बधाई, यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»70 हजार की लूट, पैर और कंधे पर गोली खाई, पुलिस से खूब फजीहत कराई

    70 हजार की लूट, पैर और कंधे पर गोली खाई, पुलिस से खूब फजीहत कराई

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून के रायपुर रोड स्थित पाल जन सेवा केंद्र में जो लूट पहले 3.5 लाख रुपये की बताई गई थी, वह महज 75 हजार रुपये की निकली। इस रकम को लूटने के लिए बदमाशों ने कानून व्यवस्था को हाथ में लेते हुए हथियारों का इस्तेमाल किया। फिर 02 बदमाश लूट में अपना हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से देहरादून भी आए। लेकिन, मास्टर माइंड को दून में पहले ही धर चुकी पुलिस उनकी खातिरदारी के लिए पहले से ही जाल बिछाकर बैठी थी और इसी धरपकड़ में एनकाउंटर की नौबत आई तो 01 बदमाश को पैर और हाथ पर पुलिस की गोली भी खानी पड़ गई। दहशत के इस खेल में 03 बदमाश पुलिस दबोच चुकी है और 02 अब जान बचाने के ठिकाने खोज रहे हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने लूट की घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

    https://hillwani.in/wp-content/uploads/2025/03/videoplayback-29.mp4

    जन सेवा केंद्र में लूट का तानाबाना देहरादून के चंदर नगर में ढाबा चलाने वाले दिलशाद ने बुना। वह लोन लेने के सिलसिले में 05 साल पहले जन सेवा केंद्र के संचालक अरुण पाल के भाई मंजीत से मिला था। उसका इस केंद्र में अकसर आना-जाना था। वह यह जनता था कि केंद्र में काफी रुपये जमा हो जाते हैं। लिहाजा, उसने एनकाउंटर में पैर और कंधे पर गोली खाने वाले आरोपी साहिल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। घटना का खुलासा करते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 17 मार्च 2025 को पत्रकारों को बताया कि 11 मार्च को अपराह्न करीब 04 बजे वाणी विहार भगत सिंह कालोनी स्थित पाल जन सेवा केंद्र में 03 बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट को अंजाम दिया था। जिस पर दर्ज किए गए मुकदमे की विवेचना के दौरान लूट की धनराशि के 75 हजार होने की जानकारी मिली।

    दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कई टीम गठित कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू की गई। घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए फुटेज से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियो के हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, इसके अतिरिक्त पूर्व में लूट की घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्तों तथा हाल में जेल से रिहा/जमानत पर छूटे अभियुक्तों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

    सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन तथा सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को उक्त घटना में बिजनौर के गिरोह के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई तथा कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी प्रकाश में आए। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने जन सेवा केंद्र के मालिक के परिचित एक व्यक्ति दिलशाद पुत्र शफीक को आवश्यक पूछताछ के लिए चंदन नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के माध्यम से लूट की घटना को अजांम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उक्त घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्त (1) साहिल तथा (2) कामिल घटना में लूटे गए माल में से अपना हिस्सा लेने बिजनौर से  देहरादून आने वाले हैं।

    हिस्सा लेने आ रहे बदमाशों के लिए बिछाई फील्डिंग, हुआ एनकाउंटर
    एसएसपी अजय सिंह के अनुसार सूचना पर अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों की तलाश हेतु संघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। अभियुक्तों की तलाश के दौरान पुलिस टीम को दोनों अभियुक्तों के एक सफेद रंग की स्कूटी में ऋषिकेश से रानीपोखरी की ओर आने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर रानीपोखरी पुलिस द्वारा वीरपुर मोड पर चेकिंग के दौरान ऋषिकेश से आ रही सफेद रंग की स्कूटी को रुकने का इशारा किया गया, तो स्कूटी सवार दोनो व्यक्ति पुलिस टीम देखकर स्कूटी वापस मोड़कर ऋषिकेश की ओर भाग गए।

    पुलिस टीम के पीछा करने पर अभियुक्तों ने पुलिस से बचने के लिए मंशा देवी मंदिर से पहले जंगल की ओर कच्चे रास्ते का रुख कर लिया। थोड़ा आगे बढ़ने के बाद स्कूटी पत्थरों पर फिसल गई तथा दोनो अभियुक्त जंगल की ओर भागने लगे। जिनमें से 01 अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 अभियुक्त साहिल पुत्र यूनूस, निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर के पैर तथा हाथ में गोली लग गई तथा दूसरा अभियुक्त अधेंरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा दूसरे अभियुक्त की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाते हुए कामिल पुत्र कय्यूम, निवासी मौहल्ला शासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर को भी घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ (एनकाउंटर) में घायल अभियुक्त के कब्जे से पुलिस टीम को चोरी की 01 स्कूटी, 01 देशी तंमचा तथा 04 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए।

    इस तरह बना गया लूट का तानाबाना, जुड़ती गई बदमाशों की कड़ी
    पूछताछ में घटना के मास्टर मांइड अभियुक्त दिलशाद ने बताया कि वह वर्ष 2012 में देहरादून आया था तथा तब से ही चन्दन नगर में किराये के कमरे में रहकर खाने पीने का प्रतिष्ठान चला रहा है। 05 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात जन सेवा केंद्र संचालक अरुणण पाल के भाई मंजीत से हुई थी, जिसके द्वारा उसे 03 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही गई थी तथा लोन के सिलसिले में अक्सर उसका मंजीत के भाई के जन सेवा केंद्र में आना-जाना लगा रहता था। अभियुक्त साहिल तथा दिलशाद एक ही गावं के रहने वाले हैं तथा पूर्व से एक दूसरे के परिचित हैं। अभियुक्त दिलशाद को जानकारी थी कि मंजीत का लेन-देन का अच्छा कारोबार है तथा उसके जनसेवा केंद्र में काफी नकदी रहती है, जिस पर दिलशाद द्वारा साहिल के साथ मिलकर जन सेवा केंद्र में लूट की योजना बनाई तथा उक्त योजना के संबंध में साहिल ने अपने चाचा कामिल को बताया तो वह भी इसका हिस्सा बनने को राजी हो गया।

    चूंकि साहिल के विरुद्ध दिल्ली में भी हत्या का अभियोग पंजीकृत था तथा उक्त अभियोग में वह अक्सर दिल्ली कोर्ट में पेशी पर आया-जाया करता था। इस दौरान कोर्ट में उसकी पहचान जहांगीरपुरी निवासी 02 अभियुक्तों मोहित तथा राहुल से हुई, जो अन्य अपराधों में पेशी पर कोर्ट में आते थे। अपनी इस योजना को साहिल ने मोहित तथा राहुल को भी बताया और उन्हें भी अपने साथ योजना में शामिल कर लिया। योजना के मुताबिक दिनांक 11-03-2025 को साहिल बिजनौर से तथा अभियुक्त मोहित तथा राहुल दिल्ली से आईएसबीटी देहरादून पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात दिलशाद से हुई। देहरादून आईएसबीटी से दिलशाद मोहित को अपने साथ रेलवे स्टेशन तक लेकर आया, जहां मोहित द्वारा रेलवे स्टेशन के पास से ही घटना को अजांम देने के लिये 01 स्कूटी चोरी की तथा दोनो अभियुक्त अलग-अलग स्कूटियों से भगत सिंह कालोनी के पास पुल पर पहुंचे।

    यहां पर साहिल और राहुल उनका पहले से इंतजार कर रहे थे। उसके पश्चात अभियुक्त दिलशाद तीनों को मंजीत के जन सेवा केंद्र की जानकारी देकर मौके से चला गया तथा तीनों अभियुक्तों ने जन सेवा केंद्र में जाकर मंजीत के भाई अरुण के साथ तंमचे की नोक पर लूट की घटना को अजांम दिया तथा मौके से अलग-अलग फरार हो गए। घटना में मिली 70 हजार रुपये की नकदी में से कुछ को अभियुक्तों ने आपस में बांट लिया था तथा अभियुक्त साहिल का हिस्सा दिलशाद के पास छोड दिया था। अभियुक्त कामिल को उक्त पूरी घटना की जानकारी थी तथा वह घटना के संबंध में किसी को न बताने के एवज में अपना हिस्सा लेने साहिल के साथ देहरादून आ रहा था, पर पुलिस मुठभेड के दौरान दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तों राहुल और मोहित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को दूसरे राज्यों के लिए रवाना किया गया है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त साहिल के विरुद्ध दिल्ली में हत्या तथा बिजनौर में लूट के अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में पुलिस और जानकारी जुटा रही है।
     
    नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
    1- साहिल पुत्र यूनूस, निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर, उम्र 22 वर्ष (घायल)
    2- मो. दिलशाद पुत्र शफीक अहमद, निवासी ग्राम मसीद चॉदपुर, जिला बिजनौर, हाल पता- 110, चन्दननगर, थाना कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 26 वर्ष
    3- कामिल पुत्र कय्यूम, निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर, उम्र 50 वर्ष

     

    नाम पता वांछित अभियुक्त

     

    1- मोहित निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली
    2- राहुल निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली

    आपराधिक इतिहास
    अभियुक्त साहिल पुत्र यूनुस
    1- मु0अ0सं0: 395/21 धारा: 379, 411 भादवि, थाना चांदपुर, बिजनौर2- मु0अ0सं0: 302/20 धारा: 302, 307, 34 भादवि तथा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना मानसरोवर, दिल्ली

    अभियुक्त कामिल पुत्र कयूम
    1- मु0अ0सं0: 302/20 धारा: 302, 307, 34 भादवि तथा 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना मानसरोवर, दिल्ली

    बरामदगी
    (1)- 25 हजार रू0 नकद
    (2)- 315 बोर, देशी तंमचा
    (3)- 04 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस
    (4)- चोरी की स्कूटी संख्या यूके 07-बीई-9706

    खुलासा करने वाली पुलिस टीम
    1- उ0नि0 प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
    2- उ0नि0 विकेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष रानीपोखरी
    3- उ0नि0 बिक्रम नेगी, थाना रानीपोखरी
    4- उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल, थाना रायपुर
    5- हे0का0 दीप प्रकाश ढौढियाल, थाना पटेलनगर
    6- का0 करमजीत
    7- का0 सन्तोष
    8- का0 चालक चौनपाल
    9- का0 रविन्द्र टम्टा
    10- का0 प्रदीप कुमार, थाना रायपुर
    11- का0 विजय कुमार, थाना डालनवाला
    12- का0 प्रेम पंवार, थाना रायपुर

    एसओजी देहात टीम
    1- निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी देहात
    2- उ0नि0 कुन्दन राम
    3- उ0नि0 दीपक धारीवाल
    4- हे0का0 किरन कुमार
    5- का0 नवनीत
    6- का0 आशिष शर्मा
    7-  का0 ललित
    8- का0 पंकज
    9- का0 विपिन
    10- का0 राहुल यादव
    11- का0 नरेंद्र
    12- का0 लोकेन्द्र

    got shot houlder in the leg and looted made a lot of trouble with the police Rs. 70 thousand

    Related Posts

    यमकेश्वर में कथा में पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन पर जोर

    उत्तराखण्ड धर्म पर्यटन By hillwani

    त्रिमुडिया मेले के बाद बदरीनाथ कपाट खोलने की तैयारी शुरू

    उत्तराखण्ड धर्म पर्यटन By hillwani

    देहरादून: सफाई व्यवस्था पर सिटीजन फोरम का ऐप लॉन्च, मेयर पर लगाए आरोप

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    यमकेश्वर में कथा में पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन पर जोर

    April 20, 2026

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    यमकेश्वर में कथा में पहुंचे CM धामी, धार्मिक पर्यटन पर जोर

    April 20, 2026

    त्रिमुडिया मेले के बाद बदरीनाथ कपाट खोलने की तैयारी शुरू

    April 19, 2026

    देहरादून: सफाई व्यवस्था पर सिटीजन फोरम का ऐप लॉन्च, मेयर पर लगाए आरोप

    April 19, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.