Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
    • विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
    • खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
    • मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के टीज़र लॉन्च
    • एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
    • टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद
    • शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: मुख्यमंत्री धामी
    • मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए
    • चिकित्सकीय लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मैक्स अस्पताल पर ₹10 लाख का जुर्माना
    • देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात
    Sunday, February 8
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़: दून से अमेरिका-कनाडा वालों को ठगने वाले 13 ठग, ऐसे करते थे ठग

    इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़: दून से अमेरिका-कनाडा वालों को ठगने वाले 13 ठग, ऐसे करते थे ठग

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    एसटीएफ और जिला पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां से 11 युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी कनाडा और अमेरिका के लोगों को उनके कंप्यूटर में गड़बड़ी बता और फिर उसे ठीक करने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।

    आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे। कॉल सेंटर कई महीनों से संचालित किया जा रहा था। इनमें एक पंजाब और 12 उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से लैपटॉप, वाईफाई राउटर आदि सामग्री बरामद हुई है। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है

    एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि चमन विहार में एक कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इस सूचना को पुख्ता करने के लिए बुधवार को एसटीएफ ने पटेलनगर पुलिस के साथ मिलकर आई क्रिएट सॉल्यूशन (आईसीएस) नाम की कंपनी के दफ्तर में छापा मारा।

    यहां पर कई डेस्क पर कुल 13 लैपटॉप पर युवक बैठकर बात कर रहे थे। इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवकों ने बताया कि वे इस कॉल सेंटर को कई महीनों से संचालित कर रहे हैं। यहां से सिर्फ कनाडा और अमेरिका के लोगों को लक्ष्य बनाया जाता है।

    आरोपी एक्स लाइट डायलर नाम के एप से विदेशी लोगों से बात करते हैं। इसके बाद उनके कंप्यूटर और मोबाइल को एनी डेस्क, टीम व्यूअर जैसे रिमोट एप डाउनलोड कराए जाते। इससे वे उनके डिवाइस में एक पॉपअप मैसेज भेजते हैं। इससे उन्हें बताया जाता है कि वे अश्लील वेबसाइट देख रहे हैं। कुछ लोगों को उनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल होने जैसी बातें कहकर डराया जाता है। इसके बाद उनसे कहा जाता है कि यह सब ठीक हो जाएगा। इसे ठीक करने के लिए 40 से 70 डॉलर तक लिया जाता है।

    इस तरह अब तक इन सभी लोगों ने करोड़ों रुपये की ठगी विदेशी नागरिकों से की है। आरोपियों के फोन में विदेशी लोगों से बातचीत की जानकारी भी मिली है। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    ये युवक हुए गिरफ्तार
    काशीपुर के गौतमनगर का रहने वाला सौरभ वशिष्ठ, लालकुआं नैनीताल निवासी दीपक भट्ट, देहरादून के राजपुर दून डिवाइन सोसाइटी निवासी मुकेश मित्तल, संजय कॉलोनी पटेलनगर निवासी गुरुप्रीत सिंह पंवार, राजेंद्र नगर निवासी विशाल थापा, कारगी चौक निवासी शुभम सेमवाल, कांवली रोड निवासी सुनील गुरुंग, एमडीडीए कॉलोनी चंदर नगर निवासी अभिषेक वर्मा, आर्केडिया ग्रांट निवासी फोटोखो, पंजाब के होशियारपुर निवासी राजीव कुमार भट्टी और सहस्रधारा रोड निवासी मुदस्सिर को गिरफ्तार किया गया है।

    ट्रैवल एजेंट है सरगना, दिल्ली में सीखा काम
    इस पूरे गिरोह का सरगना सौरभ वशिष्ठ है। सौरभ पहले ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रैवल एजेंसी चलाता था। कुछ साल पहले वह दिल्ली गया और वहां पर कॉल सेंटर में काम किया। इससे उसने सारी बारीकियां इस काम की सीख लीं। इसके बाद उसने ऐसे युवक और युवतियों की तलाश शुरू कर दी, जिनके पास कॉल सेंटर में काम करने का अनुभव है। इस तरह उसने दो महीने के भीतर ही यह कॉल सेंटर बना दिया।

    busted: 13 thugs call center from Doon International people of America and Canada they used to cheat this is how who duped

    Related Posts

    खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    उत्तराखण्ड By hillwani

    विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    February 8, 2026

    विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    February 8, 2026

    खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    February 8, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.