Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पुलिस प्राधिकरण में शिकायत पर जांच में पिथौरागढ़ के पूर्व SSP दोषी, शिकायतकर्ता को कार्यालय में था पीटा.. कार्रवाई के आदेश
    • STF की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर भालू पित्त व 5 जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ किया गिरफ्तार
    • सुभारती की उलटी गिनती शुरू : 15 दिसंबर तक जमा करो 87.50 करोड़ वरना संपत्ति कुर्क होगी
    • शादी समारोह से लौटते समय बड़ा हादसा: खाई में लुढ़की कार, तीन लोगों की मौत
    • आज से देहरादून में शुरू होगा क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल
    • ब्रेकिंग: दून की जमीन पर पाकिस्तानी का दावा खारिज, एसडीएम ने काटे 08 व्यक्तियों के नाम
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद के पिलखी क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा
    • सीएम धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में बड़ी प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती
    • मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई ₹ 210 करोड़ से अधिक लागत की विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृतियां
    • सीएम धामी का निर्देश: सभी जेलों में लागू होगा ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट’, बंदियों के कौशल विकास पर जोर
    Friday, December 12
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»मधु वाटिका, गौरा देवी प्रशिक्षण केंद्र एवं देवकीनंदन अग्रवाल ऑफ बाजपुर छात्र मनोरंजन केंद्र का शुभारंभ- राज्यपाल

    मधु वाटिका, गौरा देवी प्रशिक्षण केंद्र एवं देवकीनंदन अग्रवाल ऑफ बाजपुर छात्र मनोरंजन केंद्र का शुभारंभ- राज्यपाल

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    पंतनगर, ऊधमसिंह नगर।

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने एक दिवसीय जनपद ऊधमसिंह नगर भ्रमण पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुँचकर मधु वाटिका, गौरा देवी प्रशिक्षण केंद्र एवं देवकीनंदन अग्रवाल ऑफ बाजपुर छात्र मनोरंजन केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों और उनकी आय के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत राज्यपाल ने पंतनगर के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के रतन सिंह सभागार में आयोजित विद्यार्थियों एवं वैज्ञानिकों से संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

    राज्यपाल ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों व वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि यह विश्वविद्यालय न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया में कृषि और तकनीकी शिक्षा का एक प्रतिष्ठित केंद्र है, जिसने भारतीय कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय आरंभ से ही कृषि शिक्षा अनुसंधान, प्रसार एवं कृषि विकास के लिए एक प्रमुख संस्थान के रूप में जाना जाता रहा है। ज्ञान और नवाचार के इस केंद्र द्वारा आधुनिक तकनीक के प्रयोग से कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है।

    राज्यपाल ने कहा कि भगवान शिव के त्रिशूल की शक्ति के भांति तीन महत्वपूर्ण लोकार्पण हुए हैं जो विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों, परीक्षाओं और कक्षाओं के बारे में नहीं है अपितु यह समग्र विकास के बारे में है। इसके लिए जरूरी है कि स्टूडेंट्स अकादमिक रूप से उत्कृष्ट होने के साथ ही पाठ्येतर गतिविधियों, खेलों और सामाजिक सहभागिता में भी शामिल हों। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र रचनात्मकता, शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने वाले वातावरण को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा।

    राज्यपाल ने कहा उत्तराखण्ड की नारी शक्ति आत्मनिर्भरता और सफलता की एक नई कहानी लिख रही हैं। हमारी माताएं, बहनें और बेटियां अपने संकल्प और समर्पण से शिक्षा, कृषि, उद्यमिता, खेल, प्रशासन और अन्य विविध क्षेत्रों में एक नई पहचान बना रही है। वे समाज में अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हुए उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य में स्वयं सहायता समूह एक क्रांतिकारी परिवर्तन का वाहक बन रहे हैं। हजारों महिलाओं ने इन समूहों के माध्यम से अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता सिद्ध की है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की जलवायु और वनस्पतियों की अनुकूलता मधुमक्खी पालन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। मधुमक्खियां परागण (पॉलिनेशन) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिससे फसलों की उपज और गुणवत्ता में वृद्धि होती है। शहद उत्पादन से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का शहद, जो अपनी प्राकृतिक शुद्धता और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकता है।राज्यपाल ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी विकास के साथ-साथ सतत कृषि और जैविक खेती की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जल संरक्षण, मृदा उर्वरता बनाए रखना और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

    कार्यक्रम में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान व डॉ. शाम सिंह गोयल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, शोध निदेशक डॉ. अजीत सिंह नयन, प्रोफेसर डॉ. प्रमोद मल, छात्र कल्याणधिष्ठाता डॉ. आनंद सिंह जीना सहित डीन, डायरेक्टर, शोधार्थी आदि उपस्थित रहे।

    Related Posts

    पुलिस प्राधिकरण में शिकायत पर जांच में पिथौरागढ़ के पूर्व SSP दोषी, शिकायतकर्ता को कार्यालय में था पीटा.. कार्रवाई के आदेश

    उत्तराखण्ड By hillwani

    STF की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर भालू पित्त व 5 जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ किया गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड By hillwani

    सुभारती की उलटी गिनती शुरू : 15 दिसंबर तक जमा करो 87.50 करोड़ वरना संपत्ति कुर्क होगी

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,673 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,539 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    loader-image
    Dehradun, IN
    10:03 pm, Dec 12, 2025
    temperature icon 27°C
    clear sky
    33 %
    1004 mb
    6 mph
    Wind Gust: 4 mph
    Clouds: 0%
    Visibility: 10 km
    Sunrise: 5:48 am
    Sunset: 6:45 pm
    Weather from OpenWeatherMap
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पुलिस प्राधिकरण में शिकायत पर जांच में पिथौरागढ़ के पूर्व SSP दोषी, शिकायतकर्ता को कार्यालय में था पीटा.. कार्रवाई के आदेश

    December 12, 2025

    STF की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर भालू पित्त व 5 जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ किया गिरफ्तार

    December 12, 2025

    सुभारती की उलटी गिनती शुरू : 15 दिसंबर तक जमा करो 87.50 करोड़ वरना संपत्ति कुर्क होगी

    December 12, 2025
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.