Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • चिकित्सकीय लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मैक्स अस्पताल पर ₹10 लाख का जुर्माना
    • देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात
    • भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर
    • अंडर-19 विश्व कप जीत पर सीएम धामी ने भारतीय टीम को दी बधाई
    • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से उत्तराखंड में त्वरित सेवा और जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान
    • यमकेश्वर पहुंचे सीएम धामी और सीएम योगी, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
    • हरिद्वार में गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि स्थापना समारोह संपन्न
    • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
    • फरवरी में बिजली का झटका, उत्तराखंड में बढ़ी बिजली दरें
    Saturday, February 7
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»पहचानने के लिए डाउनलोड किया फोटो तो खाता हो सकता है खाली, पढ़ें ठगों का ये नया तरीका

    पहचानने के लिए डाउनलोड किया फोटो तो खाता हो सकता है खाली, पढ़ें ठगों का ये नया तरीका

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    पहचानने के लिए डाउनलोड किया फोटो तो खाता हो सकता है खाली, पढ़ें ठगों का ये नया तरीका

    साइबर ठगों ने ठगी का यह नया तरीका अपनाया है। ऐसे में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए आप सावधानी जरूर बरतें। आइए आपको बताते हैं उनके इस नए तरीके के बारे में…

    सोशल मीडिया पर अपनों का फोटो जानकर डाउनलोड करना भी खाता खाली कर सकता है। साइबर ठगों ने ठगी का यह नया तरीका अपनाया है। ठग पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर भेजकर उसे पहचानने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद जैसे ही फोटो डाउनलोड किया जाता है तो फोन की कई परमिशन उनके पास चली जाती हैं। इसके बाद ठग बैंक खातों में सेंध लगाकर अपने खातों में धन ट्रांसफर कर लेते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन ट्रांजेक्शन के एसएमएस आने में भी देरी हो जाती है। फोन का कंट्रोल वापस आने के बाद ही ठगी का पता लगता है। इस बीच ठग इस रकम को विभिन्न माध्यम से निकाल भी लेते हैं। अब लिंक बीते जमाने की बात हो रही है। साइबर ठग नए-नए तरीके लोगों को ठगने के इजाद कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है फोटो क्लेम। यह तरीका हाल ही में देश के कई हिस्सों में देखने को मिला है। इसमें किसी अमूक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर एक फोटो भेजा जाता है। फोटो धुंधला यानी डाउनलोड नहीं होता है।

    इसके बाद एक फोन आता है। फोन करने वाला व्यक्ति से इस फोटो पहचानने के लिए कहता है। इसमें कुछ भी बहाना बनाया जाता है। मसलन व्यक्ति घर से गायब है आपने कहीं देखा है क्या? यह आपका भाई है क्या अमुक स्थान पर पकड़ा गया है? ये इस तरह के सवाल होते हैं जिनसे इस फोटो को डाउनलोड करना व्यक्ति लाजिमी समझता है। जैसे ही डाउनलोड करने के लिए क्लिक किया जाता है तो एक फाइल डाउनलोड हो जाती है। इससे फोन के कई तरह के कंट्रोल साइबर ठगों के पास चले जाते हैं। मसलन, यूपीआई, बैंक एप्लीकेशन आदि। इनसे आने वाले एसएमएस भी साइबर ठगों के पास ही जाते हैं। इस तरह यूपीआई व अन्य माध्यम से ठग व्यक्ति के खाते से पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं।

    इसके बाद जब व्यक्ति को पता चलता है तब तक एटीएम मशीन से धन निकाल लिया जाता है या फिर इससे कुछ न कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीद लिया जाता है। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि इस फोटो में एक लिंक होता है, जिससे व्यक्ति के मोबाइल में एक एपीके (एंड्रॉयड पैकेज किट) डाउनलोड हो जाती है। यह एक तरह की रिमोट एप्लीकेशन होती है। इससे फोन में मौजूद विभिन्न परमिशन रिमोट एक्सेस डिवाइस पर चले जाते हैं। ट्रांजेक्शन के एसएमएस तक एक्सेस डिवाइस (ठगों के मोबाइल) पर जाते हैं। ऐसे में लोगों को पता नहीं चलता। बाद में जब खाता खाली हो जाता है तब उन्हें ठगी का एहसास होता है।
    पिछले साल शादी के निमंत्रण जैसा है तरीका
    पिछले साल शादियों के सीजन में साइबर ठगों ने शादी का कार्ड भेजकर इस तरह की ठगी को अंजाम दिया था। शादी के कार्ड के नीचे एक छोटा सा लिंक दिया होता था। यह एपीके फाइल का लिंक होता था। इसे क्लिक करते ही फोन के सारे कंट्रोल साइबर ठगों के हाथ में चले जाते हैं। इसी तरह से यह फोटो क्लेम स्कैम भी चलाया जा रहा है। सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल यहां पर कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन, सचेत रहने की आवश्कता है।

    क्या होती है एपीके फाइल

    यह एक थर्ड पार्टी ऐप के तौर पर इस्तेमाल या इंस्टॉल कराया जाता है। अगर आप प्ले स्टोर के बजाय किसी अन्य जगह से एपीके को डाउनलोड करके इंस्टॉल करते हैं तो आपके मोबाइल में वायरस और स्पैमिंग का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि यह कोई नहीं जानता कि उस एप्लीकेशन को किस लिए बनाया गया है।

    कैसे करता है काम
    एपीके लिंक पर क्लिक करते ही एक फाइल को डाउनलोड हो जाती है। यह फोन में एक ऐप इंस्टॉल कर देती है। इससे साइबर अपराधियों को स्मार्टफोन तक पूरी पहुंच मिल जाती है। साइबर अपराधी इसके माध्यम से कांटेक्ट लिस्ट, बैंक खाता विवरण व अन्य जानकारियां चोरी कर सकते हैं। इसके माध्यम से ही तमाम मैसेज आदि भी लोगों को भेजे जाते हैं।

    a photo to identify If you download read this new method of fraudsters someone your account may be emptied

    Related Posts

    चिकित्सकीय लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मैक्स अस्पताल पर ₹10 लाख का जुर्माना

    उत्तराखण्ड By hillwani

    देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    चिकित्सकीय लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मैक्स अस्पताल पर ₹10 लाख का जुर्माना

    February 7, 2026

    देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात

    February 7, 2026

    भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन

    February 7, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.