मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए। कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़/सोलर फेंसिंग के संबंध में विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मिली रफ्तार, 115 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर
- श्रीलंका-इंडोनेशिया के विशेषज्ञों से सीखेंगे उत्तराखंड के किसान
- अवैध प्लॉटिंग पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, RERA में होंगे बड़े बदलाव
- USDMA और NIDM की संयुक्त कार्यशाला में आपदा प्रबंधन पर फोकस
- नरेंद्र नगर निकाय चुनाव: भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, सभासद वार्डों में भी BJP का दबदबा
- देहरादून में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन: डॉ. तोगड़िया ने की चारधाम की धार्मिक पहचान सुरक्षित रखने की मांग
- मैरी कॉम और प्रमुख सचिव के बीच खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
- सेलाकुई में दालचीनी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
- NEET-UG अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, एडमिट कार्ड पर मिलेगी मुफ्त बस यात्रा
Friday, June 12

