Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली
    • हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति
    • देहरादून में 17 होमस्टे पर कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन निरस्त
    • ऑरेंज अलर्ट पर प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम का औचक निरीक्षण
    • IMA कैडेट्स का देहरादून वन अकादमी दौरा, बढ़ेगा समन्वय
    • देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
    • मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम: मुख्यमंत्री।
    • चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए
    • विधानसभा कूच में झड़प, कांग्रेस नेत्री घायल, सरकार पर आरोप
    • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
    Thursday, April 30
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»फर्जी शादी का खेल! दून में ऊलजलूल आयोजन की सनक पर पुलिस ने लगाई रोक

    फर्जी शादी का खेल! दून में ऊलजलूल आयोजन की सनक पर पुलिस ने लगाई रोक

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    देहरादून:

    दून का सुकून अभी कायम है। यहां दिल्ली और मुंबई जैसी इतनी आपाधापी भी नहीं है कि शादी जैसे समारोह में शरीक होने और उसका एहसास करने के लिए फर्जी शादी का सहारा लिया जाए। फिर कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जिनकी जगह आभासी दुनिया कतई नहीं ले सकती। हम जिंदा हैं, हमारे भीतर भावनाएं हैं और उनसे जुड़ी जो परंपरा है। उसका हिस्सा बनने के लिए किसी फर्जी आयोजन की जरा भी जरूरत नहीं है। फिर शादी जैसे समारोह का फर्जी रस्म का आयोजन कर उसमें शिरकत कराने की मंशा का मतलब क्या है? यह मनोरंजन है या मनोविकार? इस पर बहस जारी रहेगी। फिलहाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर मॉल ऑफ देहरादून में 06 सितंबर 2025 को तय फर्जी शादी के कार्यक्रम को रोक दिया गया है।

    पुलिस ने यह कदम कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के तीखे विरोध के चलते उठाया है। आयोजकों को चेतावनी दी गई है कि ऐसा कोई आयोजन न किया जाए, जिससे धार्मिक और सामजिक भावनाएं आहत हों। साथ ही सभी कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है। पुलिस जो कर सकती थी, वह कर लिया गया है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि मेट्रो शहरों के मनोरंजन के असामान्य तौर-तरीकों की क्या देहरादून को भी जरूरत है?

    फिलहाल, देहरादून के सामाजिक तानेबाने को देखते हुए ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं होती है। खासकर फर्जी शादी (फेक मैरिज) जैसे कार्यक्रमों की तो किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। हम उस दौर से उतना दूर भी नहीं गए जहां बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना होना भी एक तरह अलग अहसास जुड़ाव कराता था। तो इस तरह के फर्जी शादी के आयोजन को मनोरंजन की जगह मनोविकार और भावनात्मक जुड़ाव की जगह परंपरा का सौदा माना जा सकता है।

    जिस तरह बाजार हमारी अवश्यकताओं की पूर्ति के साथ हमारी जरूरत भी पैदा करता है, उसी तरह फर्जी शादी के आयोजन की सनक यह बाजार दून पर सवार कराने पर तुला है। बहुत संभव है कि भविष्य में यही आयोजक पूरी तैयारी के साथ फिर सामने आएं और फर्जी शादी के धूम-धड़ाके में हमारी भावनाओं का बैंड बजाकर चले जाएं।

    चूंकि, इस तरह के आयोजनों और आयोजकों को हमारी परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं होता है। बस वह तो उनका सौदा कर अपना बाजार बड़ा करते हैं। ऐसे में देहरादून की जनता यह सवाल तो पूछ ही सकती है कि फर्जी शादी का क्या मतलब? आज बेशक इस आयोजन में बिना दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। कल फर्जी दूल्हा-दुल्हन भी होंगे और जब आप इस फर्जी शादी के बाजार की पूरी तरह गिरफ्त में होंगे, तब न जाने किन-किन परंपरा और भावनाओं का बाजार फर्जी शादी में सजा दिया जाएगा।

    यह चिंता बेशक अभी मनोरंजन के मनोविकार से अछूते देहरादून की है, लेकिन हमारा मानना है कि यह चिंता देश के मेट्रो शहरों की भी होनी चाहिए। बेशक दिन-रात दौड़ने वाले ऐसे शहरों में मनोरंजन की खुराक के कई मायने होंगे। वहां तमाम लोग परिवार और समाज की बंदिशों से आगे बढ़ गए होंगे। लेकिन, उन्हें भी सुकून के पल और अपनों का कांधा तलाशने के लिए असल रिश्तों में ही उतरना पड़ता होगा। यदि नहीं, तो आपको मुबारक है फर्जी शादी और उसके फर्जी एहसास का आनंद।

    Fake wedding game! in Doon Police put a stop to the craze of organising absurd events

    Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    देहरादून में 17 होमस्टे पर कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन निरस्त

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली

    April 29, 2026

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली

    April 29, 2026

    हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति

    April 29, 2026

    देहरादून में 17 होमस्टे पर कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन निरस्त

    April 29, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.