विकासनगर क्षेत्र हरबर्टपुर में दूध की डेयरी पर पहले तो फूड इंस्पेक्टर बनकर अपने दो साथियों के साथ फर्जी टीम बनाकर छापेमारी की फिर छापेमारी की आड़ में अवैध उगाही की गई। दूध डेयरी संचालक मनोज कुमार को शक होने पर तीन फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार किए गए। शिकायतकर्ता मनोज कुमार का कहना है कि उनसे 20 हजार रूपये मांगे गए थे फिर डेयरी संचालक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी फोन कर तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के बताए जा रहे हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष ने बताया कि चार धाम यात्रा में लगे खाने के स्टॉल पर चेकिंग अभियान चल रहे हैं क्षेत्रीय अधिकारी संजय तिवारी का फोन आने पर पता चला कि क्षेत्र में फर्जी खाद्य टीम बनाकर घूम रही है और लोगों से अवैध रूप से पैसे मांग रहे हैं जबकि यह उगाही का खेल पिछले दो दिनों से क्षेत्र में चल रहा था। मौके पर पहुंचे तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है क्षेत्रीय दुकानदारों के द्वारा उनके विरुद्ध तहरीर दी गई है क्षेत्रीय फूड इंस्पेक्टर के द्वारा भी तहरीर दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी-केदार के दर्शन, मंदिर समिति (BKTC) को दान किए ₹10 करोड़
- उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिली नई उड़ान, पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने बनाए नए रिकॉर्ड
- उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच
- देहरादून: बैरागीवाला हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
- प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर
- पौड़ी को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: अंबेडकर भवन में विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, 110 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
- मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश
- खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
- प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Tuesday, June 16

