Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
    • देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
    • देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
    • परिवहन मंत्री का एक्शन, UTC की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
    • केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर जोर, सुरक्षा और स्वच्छता पर फोकस
    • उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र
    • बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी
    • ऋषिकेश में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत, केंद्र ने दिए ₹489 करोड़
    • नैनीताल: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल
    • देहरादून: चुनाव नतीजों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, उत्तराखंड में बदलाव का दावा
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»बालाजी धाम हनुमान मंदिर में करोड़ों का गबन, संरक्षक ने ही फर्जी रसीद से वसूला चंदा

    बालाजी धाम हनुमान मंदिर में करोड़ों का गबन, संरक्षक ने ही फर्जी रसीद से वसूला चंदा

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    प्रबंध समिति के चुनाव होने और हाई कोर्ट के आदेश पर चुनाव बाद नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद भी संरक्षक बाबा हठ योगी मनमर्जी पर उतारू

    देहरादून के प्रसिद्ध बालाजी धाम झाझरा के हनुमान मंदिर में आस्था की आड़ में हरिद्वार के बाबा हठयोगी पर गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। आरोप है कि मंदिर के संरक्षक के रूप में बाबा ने एक अवैध समिति का गठन किया, उसकी रसीद बुक छपवाई और चंदा एकत्रित कर मोटी रकम ठिकाने लगा दी। इस मामले में झाझरा ग्राम पंचायत की प्रशासक/निवर्तमान प्रधान पिंकी देवी ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मंडलायुक्त गढ़वाल को शिकायत भेजकर हनुमान मंदिर में करोड़ों रुपये के गबन के आरोपी बाबा हठयोगी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शिकायत पर अधिकारियों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

    बालाजी धाम झाझरा हनुमान मंदिर के नाम पर अवैध समिति की ओर से छपवाई गई रसीद और वसूले गए चंदे का एक उदाहरण।

    ग्राम पंचायत झाझरा की प्रशासक पिंकी देवी की शिकायत के अनुसार बालाजी धाम का निर्माण सरकारी भूमि (ग्रामसभा की भूमि) पर किया गया है। ग्रामसभा के अंतर्गत ही मंदिर श्री हनुमान जी महाराज प्रबंध समिति का गठन किया गया है। समिति के कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किए जाने को लेकर बाबा हठयोगी को समिति ने संरक्षक बनाया था। उन पर समिति को सक्रिय रखने और निष्क्रियता की स्थिति में 01 माह के भीतर चुनाव कराने की जिम्मेदारी थी। लेकिन, संरक्षक ने समिति को निष्क्रिय बनाया और चुनाव भी नहीं कराए। इसी बीच अवैध तरीके से मंदिर श्री हनुमान जी महाराज जी समिति का गठन कर इसकी रसीदें छपवाकर चंदा एकत्रित किया गया।

    आरोप है कि अब तक करोड़ों रुपए का गबन किया जा चुका है। क्योंकि, मंदिर के नाम पर मांगे गए चंदे की राशि मनमर्जी से अन्यत्र खर्च की गई। यह स्थिति तब है, जब संरक्षक को समिति ने कोई वित्तीय अधिकार भी नहीं दिए थे और मंदिर श्री हनुमान जी महाराज प्रबंध समिति पहले से अस्तित्व में थी। लेकिन, इसे जानबूझकर निष्क्रिय किया गया। प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी के साथ ही मंडलायुक्त और पुलिस को भी दी गई है। प्रशासक ने पंचायत की भूमि पर स्थापित हनुमान मंदिर की संपत्ति और छवि के विपरीत किए जा रहे कार्यों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि कुछ राजनितिक व्यक्ति भी बाबा हठयोगी की मदद कर रहे हैं। ताकि वह विवाद के बीच अपने आर्थिक हित साध सकें। पुलिस और प्रशासन की जांच में ऐसे व्यक्तियों के भी नाम सामने आ सकते हैं।

    2003 में ग्राम पंचायत के अधीन आई भूमि पर बना है मंदिर
    बालाजी धाम वर्ष 2003 में ग्राम जाझरा में निहित की गई भूमि पर बनाया गया है। तब तत्कालीन उपजिलाधिकारी विकासनगर ने भूमि को ग्राम पंचायत में निहित किया था। साथ ही वर्ष 2004 में ग्राम पंचायत के अंतर्गत प्रबंध समिति का गठन किया था। पहली बार समिति के चुनाव न कराने का मामला वर्ष 2008 में उठा था। वर्ष 2024 में विवाद बढ़ने पर डीजीसी सिविल की सलाह पर चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया था। साथ ही इस मामले में रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी की जांच की संस्तुति में भी चुनाव कराने को कहा गया था।

    हाई कोर्ट के आदेश पर हुए चुनाव, फिर भी हठ छोड़ने को तैयार नहीं
    प्रकरण में समिति के संस्थापक सदस्यों ने हाई कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट के आदेश पर उपजिलाधिकारी विकासनगर के चुनाव कराए और अब मंदिर श्री हनुमान जी महाराज प्रबंध समिति का नवीनीकरण भी कराया जा चुका है। हालांकि, गबन की बात सामने आने के बाद विवाद ने नया रूप ले लिया है। यह मामला इसलिए भी गंभीर है कि कोर्ट के निर्देश, उपजिलाधिकारी के आदेश और रजिस्ट्रार फर्म और सोसाइटी की जांच के बाद भी आस्था के नाम पर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा रहा है।

    अवैध समिति में सरकारी कर्मचारी भी शामिल
    हनुमान मंदिर के संरक्षक बाबा हठयोगी की ओर से चंदा एकत्रित करने के लिए बनाई गई समिति में जल संस्थान के एक कर्मचारी को भी पदाधिकारी बनाया गया है। देवराज नाम के इस कर्मचारी की भूमिका भी जांच के घेरे में है। आखिर जिस समिति को लेकर विवाद खड़ा हुआ है और गबन के आरोप लगे हैं, वहां कोई सरकारी कर्मचारी कैसे सक्रिय भूमिका में सेवा दे सकता है। इसके अलावा जल संस्थान के ही एक ठेकेदार का नाम भी हनुमान मंदिर के नाम पर बनाई गई अवैध समिति में सामने आ रहा है।

    collected donations with fake receipts Embezzlement Hanuman temple himself in Balaji Dham of crores. the patron

    Related Posts

    देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा

    May 5, 2026

    देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार

    May 5, 2026

    देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

    May 5, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.