Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक
    • चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक
    • गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति
    • हल्द्वानी बनभूलपुरा में शिक्षक के घर से AK-47 व दो तमंचे बरामद, पुलिस अलर्ट
    • दून के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिज़र्व बैंक की बड़ी कार्रवाई, निकासी पर रोक
    • सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 5 किमी दौड़ का शुभारम्भ
    • आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि प्रस्तावों पर राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक
    • नई योजनाओं और वित्तीय अनुशासन पर मुख्य सचिव सख्त
    • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
    • माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट
    Tuesday, February 17
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश

    उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड स्वास्थ्य
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    • उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश
    • कोविड-19 को लेकर राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य, लेकिन एहतियात जरूरी – डॉ. आर. राजेश कुमार

    देशभर में कोविड-19 की स्थिति जहां इस समय नियंत्रण में है, वहीं उत्तराखंड में भी संक्रमण को लेकर हालात पूरी तरह सामान्य हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार किसी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। संभावित जोखिमों से बचाव और सतर्कता के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार यह विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत सभी जिलों में निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने, अस्पतालों में आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

    स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में फिलहाल कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन किसी भी संभावित जोखिम के लिए हमें पूरी तरह तैयार रहना होगा। इसी क्रम में प्रदेशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों और मानव संसाधनों को सक्रिय मोड में रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर किसी खतरे की स्थिति घोषित नहीं की गई है। न ही कोई नया वेरिएंट सक्रिय रूप से फैल रहा है। संक्रमितों में भी केवल मामूली लक्षण पाए जा रहे हैं और वे सामान्य इलाज से घर पर ही ठीक हो रहे हैं। फिर भी संभावित खतरों से निपटने के लिए राज्य पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

    जिलों को दिए गए विशेष निर्देश
    स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि, ऑक्सीजन, दवा और उपकरण पूरी तरह चालू रखने को कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को यह निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाएं और उपकरण जैसे वेंटिलेटर,  BiPAP     मशीनें, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और  PSA     ऑक्सीजन संयंत्र पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहें।

    निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर ज़ोर
    सचिव ने निगरानी प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण ( ILI  ), गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI    ) और कोविड के मामलों की अनिवार्य रिपोर्टिंग की जाए। सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाएं और लैब्स प्रतिदिन  IHIP     पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करें।  ICMR     के कोविड-19 परीक्षण दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच कराई जाए। SARI    और  ILI     मामलों की संख्या बढ़ाई जाए और सभी SARI    मामलों की जांच अनिवार्य रूप से हो।

    नए वेरिएंट की समय रहते पहचान
    स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड पॉजिटिव सभी सैंपल को WGS     (Whole Genome Sequencing  ) हेतु भेजा जाए ताकि संभावित नए वेरिएंट की समय रहते पहचान हो सके। कोविड प्रबंधन में लगे स्टाफ के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग कराई जाए और राज्य को प्रतिदिन स्थिति की रिपोर्ट भेजी जाए।

    सतर्कता और जन सहयोग
    स्वास्थ्य सचिव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। सतर्कता और सहयोग से ही हम भविष्य में भी कोविड जैसी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

    मीडिया समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
    चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 से जुड़ी सभी मीडिया समन्वय गतिविधियों के लिए राज्य स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। डॉ. पंकज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (आईडीएसपी-राज्य सर्विलांस अधिकारी) को कोविड-19 मीडिया समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनकी सहायता के लिए डॉ. सौरभ सिंह, सहायक निदेशक (आईडीएसपी, एनएचएम), को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस कार्य के लिए दोनों अधिकारियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा। विभागीय स्तर पर निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

    क्या करें और क्या न करें


    स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 को लेकर जन-सामान्य में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाने को कहा है। इसके तहत लोगों को  Do’s and Don’ts  यानी क्या करें और क्या न करें के बारे में जानकारी दी जाएगी।क्या करें-
    छींकते या खांसते समय रूमाल/टिशू से नाक-मुंह ढकें।
    भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
    हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह धोते रहें।
    पर्याप्त मात्रा में पानी और पौष्टिक आहार लें।
    खांसी-बुखार जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर से परामर्श लें।
    लक्षण होने पर मास्क पहनें और दूसरों से दूरी रखें।
    बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।क्या न करें –
    इस्तेमाल किए गए टिश्यू या रुमाल का दोबारा उपयोग न करें।
    हाथ मिलाने से बचें।
    लक्षण वाले लोगों के संपर्क से दूरी रखें।
    डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें।
    आंख, नाक और मुंह बार-बार न छुएं।
    सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।
    Covid-19 in Uttarakhand Dhami government instructions issued advisory Regarding to keep monitoring system and resources active

    Related Posts

    दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक

    उत्तराखण्ड By hillwani

    चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक

    उत्तराखण्ड By hillwani

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक

    February 17, 2026

    चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक

    February 17, 2026

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति

    February 17, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.