दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के झाडू के तिनके बिखर गए हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप की करारी हार के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में उसके एक दशक लंबे शासन का अंत हो गया है। उत्तराखंड बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सी ए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। पिछले 3 विधानसभा चुनावों से दिल्लीवालों ने जिस पार्टी को अपने दिल में जगह दी थी, उसे आज सत्ता से बाहर कर दिया है। कहा कि दिल्ली में आखिरकार ‘मोदी मैजिक’ चल ही गया
पैन्यूली ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए दिल्ली वासियों को बधाई दी है। केजरीवाल और उनकी पार्टी की करारी हार पर कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च माना गया है और जो भी अपने गुरु को धोखा देता है उसका यही हाल होता है चाहे वो छात्र हो या अन्य कोई व्यक्ति। कहा कि दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया है कि प्रलोभन ज्यादा समय तक नहीं चलता है। सी ए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व, विकास और भरोसे की जीत है। दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी के विकास के विजन पर भरोसा जताया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बाबा मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, ऊखीमठ में भक्तिमय माहौल
- देहरादून में हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा, स्कॉर्पियो के सीक्रेट केबिन से 1.55 करोड़ कैश बरामद
- चम्पावत दौरे में राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
- नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
- श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
- सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल
- मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी ने की मुलाकात
- राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता
- पेट्रोल-डीजल महंगे: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेल कंपनियों ने बढ़ाए दाम
- DM सविन बंसल का एक्शन: विकासनगर में ‘रजिस्ट्री खेल’ का भंडाफोड़, उप निबंधक सस्पेंड
Sunday, May 17

