Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, तीन पश्चिमी विक्षोभों से बारिश-बर्फबारी की संभावना
    • उत्तराखंड में ग्लेशियर लेक अध्ययन को नई दिशा, वाडिया इंस्टीट्यूट नोडल एजेंसी नामित
    • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा संकट: एक शिक्षक पर कई विषयों का बोझ, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल।
    • देहरादून शहर की बढ़ती समस्याओं पर होगी खुली चर्चा
    • पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी व HESCO पर आरक्षित वन भूमि में अतिक्रमण का आरोप
    • पूंजीगत व्यय व योजनाओं की प्रगति पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की समीक्षा
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3.22 लाख से अधिक नागरिकों को मिला सीधा लाभ
    • मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत
    • यूसीसी का एक साल ,ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण
    • द हैरिटेज स्कूल का 12वीं के छात्रों का समापन समारोह विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित कर दी विदाई
    Tuesday, January 20
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»संविधान दिवस पर सीएम धामी की शपथ, अभियोजन विभाग को मिलेगा अतिरिक्त सहयोग

    संविधान दिवस पर सीएम धामी की शपथ, अभियोजन विभाग को मिलेगा अतिरिक्त सहयोग

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नए आपराधिक कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभियोजन विभाग को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग को डिजिटलीकरण के कार्य के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। अभियोजन विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। अभियोजन विभाग के अधिकारियों को राज्य में बोली जाने वाली विभिन्न बोलियों का प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियोजन सेवा हमारी न्याय व्यवस्था का वह महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो सत्य को प्रतिष्ठित करने और न्याय की प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रभावी बनाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारत के इतिहास में सदैव एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। इसी दिन भारत की संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से स्वीकार किया था। 26 नवंबर को विधि दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत 1979 में प्रख्यात विधिवेत्ता स्व. डॉ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी के प्रयासों और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा की गई थी। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में एक राष्ट्रीय पर्व की भांति मनाने का निर्णय लेकर हमारे सभी संविधान निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी न्याय-व्यवस्था को आधुनिक, सशक्त, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार “भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023” लागू करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। लोगों को सुलभ, सरल और समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। ई-कोर्ट्स प्रोजेक्ट, नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स, महिला एवं बाल अपराधों के लिए त्वरित न्याय तंत्र, मेडिएशन बिल, टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई और डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सभी पहलें न्याय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, तीव्र और सुगम बनाने की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही हैं। नए कानूनों के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल रिकॉर्ड को भी सबूत के रूप में मान्यता प्रदान की गई है, जिससे जांच और अभियोजन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक विश्वसनीय, वैज्ञानिक और प्रमाणिक बनी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में न्याय व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए नए न्यायालय भवनों का निर्माण और मौजूदा संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण भी किया जा रहा है। डिजिटल कोर्ट्स, ई-फाइलिंग और वर्चुअल हियरिंग की प्रणालियों को और अधिक सशक्त किया जा रहा है। विधि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और युवा अधिवक्ताओं को मेंटरशिप उपलब्ध कराने के साथ ही महिला अधिवक्ताओं के लिए भी सुरक्षित व अनुकूल वातावरण विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में सख्त नकल-विरोधी कानून लागू करने, यूसीसी जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

    इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, सचिव गृह  शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ, निदेशक अभियोजन  ए.पी. अंशुमान तथा पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    CM Dhami sworn in on Constitution Day prosecution department to get additional support

    Related Posts

    उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, तीन पश्चिमी विक्षोभों से बारिश-बर्फबारी की संभावना

    उत्तराखण्ड By hillwani

    उत्तराखंड में ग्लेशियर लेक अध्ययन को नई दिशा, वाडिया इंस्टीट्यूट नोडल एजेंसी नामित

    उत्तराखण्ड By hillwani

    उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा संकट: एक शिक्षक पर कई विषयों का बोझ, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल।

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, तीन पश्चिमी विक्षोभों से बारिश-बर्फबारी की संभावना

    January 20, 2026

    उत्तराखंड में ग्लेशियर लेक अध्ययन को नई दिशा, वाडिया इंस्टीट्यूट नोडल एजेंसी नामित

    January 20, 2026

    उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा संकट: एक शिक्षक पर कई विषयों का बोझ, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल।

    January 20, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.