मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा, ऊधमसिंह नगर में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सीएम धामी ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है और इस संस्कृति को संरक्षित व संवर्धित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उत्तरायणी कौतिक जैसे कार्यक्रम अत्यंत सारानिया है जो हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं और आने वाली पीढ़ी तक हमारी समृद्ध सभ्यता व परंपराओं को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी। साथ ही इस अवसर पर सीएम धामी ने कार्यक्रम में लोकल लोगों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉलो में खाने के जायकों का स्वाद लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, तीन पश्चिमी विक्षोभों से बारिश-बर्फबारी की संभावना
- उत्तराखंड में ग्लेशियर लेक अध्ययन को नई दिशा, वाडिया इंस्टीट्यूट नोडल एजेंसी नामित
- उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा संकट: एक शिक्षक पर कई विषयों का बोझ, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल।
- देहरादून शहर की बढ़ती समस्याओं पर होगी खुली चर्चा
- पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी व HESCO पर आरक्षित वन भूमि में अतिक्रमण का आरोप
- पूंजीगत व्यय व योजनाओं की प्रगति पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की समीक्षा
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3.22 लाख से अधिक नागरिकों को मिला सीधा लाभ
- मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत
- यूसीसी का एक साल ,ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण
- द हैरिटेज स्कूल का 12वीं के छात्रों का समापन समारोह विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित कर दी विदाई
Tuesday, January 20

