मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में अधिकारियों को प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छ भारत मिशन और फिट इंडिया मूवमेंट के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तर्ज पर कराया जाना आज पूरे देश के लिए सराहनीय पहला बन चुका है। अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और इसे शख्ति से लागू किया जाए। इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यक्रमों में पेयजल व्यवस्था के लिए पुन उपयोग योग्य बोटलों का ही उपयोग प्राथमिकता से किया जाए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष रूप से चार धाम यात्रा मार्ग एवं पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर हर 500 मीटर की दूरी पर डस्टबिन लगाया जाए। साथ ही बस, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्थाओं के नियमित समीक्षा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। धामी ने कहा कि फिट इंडिया अभियान के तर्ज पर राज्य में फिट उत्तराखंड अभियान की शुरुआत की जाए। साथ ही स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विधायक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए। प्रदेश में जंक फूड डे और फिटनेस फेस्टिवल जैसी पहल को बढ़ावा दिया जाए , ताकि राज्य में स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहन मिले।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हज 2026 में बड़े बदलाव: मियां-बीवी अलग कमरे, स्मार्ट वॉच अनिवार्य
- डिफेंस के फर्जी लेबल लगी 23 पेटी शराब बरामद, तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार
- देहरादून: लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव, मची सनसनी
- पौड़ी में 4 दिन बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, गुलदार को मारने के आदेश जारी, 4 दिन मे 2 पर हमला, 1 की मौत
- जनवरी से पीले राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा गेहूं
- ब्रेकिंग: उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी, 08 फर्मों ने किया 04 करोड़ का हेरफेर
- कुंभ विक्रम संवत से होता है, ग्रेगोरी कैलेंडर से नहीं: शंकराचार्य
- हाईकोर्ट आदेशों की धज्जियां? जिले में अवैध खनन पर मातृ सदन का आरोप
- साइबर भारत सेतु : ब्रिजिंग स्टेट्स, सिक्योरिंग भारत” विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रम देहरादून में शुरू
- स्वास्थ्य शिक्षा में नई क्रांति: 10 श्रेणियों की 56 हेल्थ सेवाओं को मान्यता, पैरामेडिकल शिक्षा को मिला नया स्वरूप
Friday, December 5

