मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में अधिकारियों को प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छ भारत मिशन और फिट इंडिया मूवमेंट के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तर्ज पर कराया जाना आज पूरे देश के लिए सराहनीय पहला बन चुका है। अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और इसे शख्ति से लागू किया जाए। इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यक्रमों में पेयजल व्यवस्था के लिए पुन उपयोग योग्य बोटलों का ही उपयोग प्राथमिकता से किया जाए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष रूप से चार धाम यात्रा मार्ग एवं पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर हर 500 मीटर की दूरी पर डस्टबिन लगाया जाए। साथ ही बस, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्थाओं के नियमित समीक्षा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। धामी ने कहा कि फिट इंडिया अभियान के तर्ज पर राज्य में फिट उत्तराखंड अभियान की शुरुआत की जाए। साथ ही स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विधायक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए। प्रदेश में जंक फूड डे और फिटनेस फेस्टिवल जैसी पहल को बढ़ावा दिया जाए , ताकि राज्य में स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहन मिले।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित
- प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत
- बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप
- पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
- शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
- आंगनबाड़ी पोषण सामग्री के सेंट्रल गोदाम पर डीएम का औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
- 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
- थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
- महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
Friday, March 6

