Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
    • मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज
    • चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
    • सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण
    • देहरादून ट्रैफिक को बड़ी राहत, शहर में बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
    • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹4.42 करोड़ की धनराशि
    • बद्रीनाथ धाम बनेगा ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’, मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम
    • देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद
    • एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि
    Friday, May 8
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»सीएम धामी ने आज देहरादून, रुड़की, हरिद्वार एवं उत्तरकाशी के बड़कोट में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए की वोट अपील

    सीएम धामी ने आज देहरादून, रुड़की, हरिद्वार एवं उत्तरकाशी के बड़कोट में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए की वोट अपील

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में रुड़की, हरिद्वार, बड़कोट उत्तरकाशी और देहरादून में विशाल रोड शो कर जनता से वोट की अपील की।

    सीएम धामी ने आज देहरादून में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर जनता से वोट के अपील की। देहरादून में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड शो में सीएम धामी ने सम्मिलित होकर भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों को विजय बनाने के लिए जनता से अपील की।

    सीएम धामी ने रुड़की पहुंचकर नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित विशाल रोड शो में हिस्सा लेकर जनता से वोट अपील की। इसके साथ ही सीएम धामी ने हरिद्वार में विशाल रोड शो में भी सम्मिलित होकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट की अपील करी । हरिद्वार में सीएम धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशियों की प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजय बनाने की अपील की।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बड़कोट बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अतोल सिंह रावत, नगर पालिका पुरोला से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री प्यारे लाल हिमानी और नौगांव नगर पंचायत से पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री विजय कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे निकाय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को समर्थन दें।

    मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सरकार भी प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए सुधारों और नए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों के कारण राज्य की जनता को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से “डबल इंजन सरकार” की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का भी उल्लेख किया।

    उन्होंने बताया कि राज्य में धर्मांतरण, दंगा रोकने और भूमि तथा थूक जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही “समान नागरिक संहिता” लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकारों और कर्तव्यों के तहत जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा।

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी उत्तराखंड के वास्तविक मुद्दों पर सही दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में विकास की गति को और तेज किया जा सके और प्रदेश को समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया जा सके।

    मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि प्रदेश में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहे।

    इस अवसर पर पुरोला के विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, श्री सत्ये सिंह राणा, मीनाक्षी, श्री चंडी बेलवाल, पूर्व विधायक श्री मालचंद, श्री केदार सिंह रावत, श्री जयवीर सिंह जायडा, श्री गजेंद्र सिंह रावत, यशोदा राणा, श्री भरत सिंह रावत, कृष्णा राणा, श्री विनोद राणा,श्री मुकेश टम्टा, श्री हरिमोहन चंद, श्री सूरज सिंह चौहान, श्री वीरेंद्र सिंह पयाल, श्री कल्याण चौहान, श्री रमेश समेत कई लोग उपस्थित रहे।

    Related Posts

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 7, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 7, 2026

    मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज

    May 7, 2026

    चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

    May 7, 2026
    Most Popular

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 7, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.