मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उधमसिंह नगर में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत साइकलिंग प्रतियोगिता का अवलोकन किया साथ ही खुद भी साइकलिंग करके खिलाड़ियों को फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने विजेताओं को मेडल प्रदान किये। इस अवसर पर सीएम धामी ने साइकलिंग कर फिट इंडिया अभियान में अपना योगदान दिया। साथ ही दर्शन दिघा में उपस्थित विभिन्न स्कूली छात्रों के साथ भी कुछ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से देश में उत्तराखंड के अलग छवि बनी है। आने वाले समय में राष्ट्रीय खेलों के लिए विकसित की गई विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने विजेता टीम को गोल्ड पंजाब को रजत और राजस्थान की टीम को कांस्य पदक दिए । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों से पूरे देश में लोगों में उत्साह का माहौल है 11 जगह पर राष्ट्रीय खेल हो रहे हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं रुद्रपुर में शूटिंग रेंज बनाई गई है। हर जगह पर बहुउद्देशीय हाल बनाए गए हैं। 14 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह खेलों का समापन करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- PMGSY सड़कों के रखरखाव को लेकर बनेगी समन्वय समिति
- PM कार्यक्रम से पहले CM योगी ने परखी व्यवस्थाएं
- वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर
- महिला आरक्षण पर सहमति बनाने CM धामी का बड़ा कदम
- तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
- CM धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया
- CM धामी ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, दिया जागरूकता संदेश
- उपराष्ट्रपति ने यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत को किया सम्मानित
- 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत शोक में
- PM दौरे से पहले CM धामी का ग्राउंड निरीक्षण, डाट काली मंदिर में पूजा
Tuesday, April 14

