Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
    • विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
    • खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
    • मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के टीज़र लॉन्च
    • एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
    • टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद
    • शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: मुख्यमंत्री धामी
    • मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए
    • चिकित्सकीय लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मैक्स अस्पताल पर ₹10 लाख का जुर्माना
    • देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात
    Sunday, February 8
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»ब्रेकिंग: राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में एनओसी आवास की और निर्माण कमर्शियल, डीजे की तेज धुन और रोशनी का जंगल में खलल

    ब्रेकिंग: राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में एनओसी आवास की और निर्माण कमर्शियल, डीजे की तेज धुन और रोशनी का जंगल में खलल

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Dehradun :राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में डीजे की तेज धुन और तेज रोशनी वन्यजीवों के स्वच्छंद विचरण में खलल पैदा कर रही है। यह सब उस एनओसी की आड़ में किया जा रहा है जिसे टाइगर रिजर्व प्रशासन ने आवासीय निर्माण के लिए तमाम शर्तों के साथ जारी किया था। लेकिन, इसके विपरीत यहां पर कमर्शियल निर्माण कर दिया गया और सभी शर्तों को किनारे कर दिया गया। एक अपील की सुनवाई में उत्तराखंड सूचना आयोग पहुंचे इस प्रकरण में अधिकारियों की अनदेखी भी उजागर हुई है। क्योंकि, एनओसी की शर्तों के उल्लंघन पर भी वन विभाग के अधिकारी हाथ बांधे खड़े नजर आ रहे हैं। अब राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने अधिकारियों से अगली सुनवाई तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

    गंगा दर्शन माई ग़िंदा कुंवर सुभाषघाट (हरिद्वार) के प्रबंधक रमेश चंद शर्मा ने राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी से आरटीआइ में एनओसी को लेकर जानकारी मांगी थी। जिसमें उन्होंने पूछा था कि मायापुर वन ब्लाक की सीमा पर निजी भूमि पर निर्मल पंचायती अखाड़ा की दी गई एनओसी और उसकी शर्तों के विपरीत किए गए निर्माण पर क्या कार्रवाई की गई। तय समय के भीतर उचित जानकारी न मिलने पर मामला सूचना आयोग पहुंचा। अपील पर सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने दी गई एनओसी और शर्तों के उल्लंघन पर पूरी रिपोर्ट तलब की।

    सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि एनओसी वर्ष 2013 में आवासीय निर्माण के लिए जारी की गई थी। जिसमें तय किया गया था कि संबंधित निर्माण से निकलने वाले प्रकाश को वन क्षेत्र में रोकने की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा राजाजी की तरफ ग्रीन बेल्ट बनाकर चौड़ी पत्ती की ऊंची प्रजाति का पौधारोपण किया जाएगा। वन्यजीवों के पीने के पानी के लिए बड़े वाटर होल बनाए जाएंगे, जैविक-अजैविक कूड़े का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण कराया जाएगा और राजाजी टाइगर रिजर्व के टाइगर फाउंडेशन में 05 लाख की धनराशि दो वर्ष में दो समान किश्तों में प्रदान की जाएगी।

    इन सभी नियमों की अनदेखी के साथ ही यह बात भी सामने आई कि बहुमंजिला निर्माण करते हुए वेडिंग प्वाइंट का भी निर्माण कर दिया गया है। मुख्य गेट भी पार्क की दिशा में खोला गया है। जिससे वन क्षेत्र की तरफ तेज रोशनी खलल डालती है। आयोग के समक्ष यह बात भी उजागर हुई कि एनओसी की शर्तों के विपरीत की गई गतिविधि को रोकने के नाम पर विभागीय अधिकारियों ने महज खानापूर्ति की है। क्योंकि, फाइलों पर जारी कार्रवाई कभी धरातलर उतर ही नहीं पाई।

    2021 से 2023 के बीच भेजे 08 पत्र, कर्तव्यों की इतिश्री
    सूचना आयोग में यह बात भी सामने आई कि राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में किए गए निर्माण में शर्तों के उल्लंघन पर वन्यजीव प्रतिपालक, हरिद्वार कार्यालय ने वर्ष 2021 से 2023 के बीच 08 पत्र जारी किए। जिसमें मानकों का पालन न करने की दशा में एनओसी निरस्त किए जाने की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने धरातल पर कुछ नहीं किया।

    डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन से शिकायत का भी असर नहीं
    आयोग के समक्ष वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार का एक पत्र भी सामने आया। जिसे जिलाधिकारी, एसएसपी हरिद्वार के साथ ही हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण और नगर आयुक्त हरिद्वार को भेजा गया। जिसमें लिखा गया है कि आश्रम की ओर से संचालित वेदाग्रीन बैंक्विट हॉल से बड़े स्पीकर की तेज ध्वनि और तेज प्रकाश निकलता है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर स्वीकृत मानचित्र और शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई का अनुरोध किया गया।

    आयोग ने सभी से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट सूचना आयोग ने सभी तथ्यों पर गौर करने के साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन और जिलाधिकारी, एसएसपी हरिद्वार, नगर आयुक्त और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को भी निर्देश जारी किए। जिसमें उन्होंने सभी से अपने अपने स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। प्रकरण पर सुनवाई की अगली तिथि 28 मार्च 2025 को तय की गई है।

    and commercial breaking Construction loud music of DJ and lights disturbing the forest NOC for housing of Rajaji Tiger Reserve within the boundary

    Related Posts

    खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    उत्तराखण्ड By hillwani

    विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    February 8, 2026

    विंटर कार्निवाल में छात्रों का बढ़ाया हौसला, खटीमा कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    February 8, 2026

    खटीमा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    February 8, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.