Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • CM धामी ने अक्षय तृतीया पर दी बधाई, यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना
    • मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • आढ़त बाजार–तहसील चौक रोड चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 21 करोड़ मुआवजा वितरण
    • उत्तराखंड में जनगणना ट्रेनिंग अभियान ने पकड़ी रफ्तार
    • गेहूं खरीद के लक्ष्य में ऐतिहासिक वृद्धि
    • दिल्ली-दून कॉरिडोर के बाद बढ़ेगा ट्रैफिक, तैयारी तेज
    • 1905 हेल्पलाइन पर पेंडिंग शिकायतें जल्द निपटाने के निर्देश
    • मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
    • चारधाम पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए सख्त नियम लागू
    • सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»मेट्रो का सपना देख रहे देहरादूनवासियों के लिए बुरी खबर! कंपनियों का परहेज, पॉड टैक्सी के लिए भी दिलचस्पी नहीं

    मेट्रो का सपना देख रहे देहरादूनवासियों के लिए बुरी खबर! कंपनियों का परहेज, पॉड टैक्सी के लिए भी दिलचस्पी नहीं

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    मेट्रो का सपना देख रहे देहरादूनवासियों के लिए बुरी खबर! कंपनियों का परहेज, पॉड टैक्सी के लिए भी दिलचस्पी नहीं
    Dehradun Neo Metro देहरादून मेट्रो रेल कारपोरेशन की महत्वाकांक्षी परियोजना नियो मेट्रो पर सरकारी मशीनरी के कदम ठिठक गए हैं। टेंडर आमंत्रित करने के बाद भी किसी कंपनी ने प्रतिभाग नहीं किया। ऋषिकेश-नीलकंठ रोपवे और हरिद्वार के लिए पॉड टैक्सी परियोजना में भी कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। जानिए क्या है इन परियोजनाओं में देरी की वजह और क्यों कंपनियां नहीं दिखा रही हैं रुचि?

    उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूकेएमआरसी) की सबसे अहम परियोजना नियो मेट्रो पर सरकारी मशीनरी के कदम ठिठक गए हैं। दूसरी तरफ कारपोरेशन की जिन योजनाओं पर अधिकारियों ने कदम बढ़ाए भी थे, उन पर कंपनियों ने दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। क्योंकि मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से टेंडर आमंत्रित किए जाने के बाद भी किसी ने प्रतिभाग नहीं किया।

    जिस तरह दून शहर के लिए नियो मेट्रो अहम परियोजना है, उसी तरह निकटवर्ती शहर ऋषिकेश के लिए नीलकंठ रोपवे और हरिद्वार के लिए पॉड टैक्सी है। यह स्थिति इस ओर भी इशारे करती है कि कहीं उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन ने अति उत्साह में तो परियोजनाओं की डीपीआर तैयार नहीं करवा ली। क्योंकि निजी कंपनी बिना किसी ठोस आधार या घाटे के सौदे वाली परियोजनाओं में पैसा लगाने से दूर ही रहती है।

    कारपोरेशन ने पहले मई 2023 में मांगे थे टेंडर
    ऋषिकेश-नीलकंठ रोपवे परियोजना के लिए कारपोरेशन ने पहले मई 2023 में टेंडर मांगे थे। इसके बाद तिथि बढ़ाते हुए इसे मई 2024 किया। लेकिन कंपनियों ने यह कहते हुए दिलचस्पी नहीं दिखाई कि रोपवे परियोजना के लिए यात्री संख्या का जो आकलन किया गया है, वह वास्तविकता से कहीं अधिक है।
    दूसरी तरफ कारपोरेशन की अधूरी तैयारी की कलई वन विभाग ने भी खोल दी। वन विभाग ने यह कहते हुए परियोजना को मंजूरी देने से इन्कार कर दिया कि यह बफर जोन है। अब स्वयं मेट्रो कारपोरेशन ने परियोजना को लेकर इंतजार की मुद्रा अपना ली है।

    कुछ ऐसा ही हरिद्वार में प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना के साथ भी हुआ। अगस्त 2023 में संपन्न कराई गई टेंडर प्रक्रिया में किसी भी कंपनी ने प्रतिभाग नहीं किया। इसके बाद मेट्रो ने इस मोर्चे पर भी लगभग हथियार डाल दिए।

    हरिद्वार में ही हरकी पैड़ी-चंडी देवी रोपवे परियोजना में जरूर तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया था, लेकिन मेट्रो ने खुद ही अपने कदम रोक लिए। बताया गया कि इसमें अभी कई जमीनी बातों का समाधान बाकी है।

    नियो मेट्रो को आगे बढ़ाने के लिए भी गणित सुधारने की जरूरत
    नियो मेट्रो की लागत 1852 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्तमान में 2300 करोड़ पार हो गई है। इतनी भारी भरकम लागत को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

     

    मरता क्या न करता वाली स्थिति में राज्य के अधिकारियों ने भले ही परियोजना को जिंदा रखते हुए इसे पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआइबी) के सुपुर्द कर दिया, लेकिन वह भी इस बजट और भविष्य की आमदनी के गणित को समझ नहीं पा रहे हैं।

     

    राज्य की कंसल्टेंसी एजेंसी मैकेंजी भी खर्च और आमदनी को लेकर आशंका व्यक्त कर चुकी है। दूसरी तरफ मेट्रो के पूर्व प्रबंध निदेशक ने कहा था कि मेट्रो के संचालन के बाद सालभर में 670 करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी। यानी एक दिन की आय करीब 1.84 करोड़ रुपये होगी।
    इस तरह प्रति यात्री 40 रुपये के औसत किराये के साथ मेट्रो में रोजाना 4.6 लाख यात्री सफर करेंगे। इस तरह के जटिल गणित को देखकर ही राज्य के अधिकारी परियोजना को लेकर असमंजस की स्थिति में नजर आ रहे हैं।

    सब कुछ ठीक होता तो क्यों विदा किए जाते अधिकारी
    मेट्रो परियोजना के आरंभ से प्रबंध निदेशक की कुर्सी पर आसीन रहे जितेंद्र त्यागी विदाई ले चुके हैं। इन समेत पांच अफसरों की अब तक छुट्टी की जा चुकी है। वर्तमान में मेट्रो का जिम्मा निदेशक प्रोजेक्ट ब्रजेश कुमार मिश्रा को अस्थायी रूप में दिया गया है। वह भी अप्रैल को रिटायर हो जाएंगे। यह सब समीकरण और कारपोरेशन की परियोजना में कंपनियों का दिलचस्पी न दिखाना बताता है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

     

    Bad news for the people of Dehradun who are dreaming of metro! Avoidance even for pod no interest of companies taxi

    Related Posts

    CM धामी ने अक्षय तृतीया पर दी बधाई, यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना

    उत्तराखण्ड पर्यटन By hillwani

    मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    उत्तराखण्ड पर्यटन राज्य समाचार By hillwani

    आढ़त बाजार–तहसील चौक रोड चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 21 करोड़ मुआवजा वितरण

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    CM धामी ने अक्षय तृतीया पर दी बधाई, यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना

    April 18, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    CM धामी ने अक्षय तृतीया पर दी बधाई, यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    April 18, 2026

    आढ़त बाजार–तहसील चौक रोड चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 21 करोड़ मुआवजा वितरण

    April 18, 2026
    Most Popular

    CM धामी ने अक्षय तृतीया पर दी बधाई, यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना

    April 18, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.