Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक
    • चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक
    • गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति
    • हल्द्वानी बनभूलपुरा में शिक्षक के घर से AK-47 व दो तमंचे बरामद, पुलिस अलर्ट
    • दून के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिज़र्व बैंक की बड़ी कार्रवाई, निकासी पर रोक
    • सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 5 किमी दौड़ का शुभारम्भ
    • आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि प्रस्तावों पर राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक
    • नई योजनाओं और वित्तीय अनुशासन पर मुख्य सचिव सख्त
    • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
    • माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट
    Tuesday, February 17
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»गजब का चोर, लड़कियों के कपड़े पहनकर करता था चोरी

    गजब का चोर, लड़कियों के कपड़े पहनकर करता था चोरी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    गजब का चोर, लड़कियों के कपड़े पहनकर करता था चोरी

    नैनीताल के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए शातिर चोर राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के दौरान लड़कियों के कपड़े पहनकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की यह अनोखी रणनीति उसे अब तक पुलिस की पकड़ से बचाने में सफल रही थी।

    एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपी ने 13 से 15 नवंबर 2024 के बीच शिव विहार निवासी दीपेंद्र चंद्र पांडे के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुराए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश दिखने के बाद पुलिस ने कड़ी जांच शुरू की और आखिरकार राजकुमार को कुसुमखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 4.8 लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए।

    पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि राजकुमार चोरी के दौरान लड़कियों के कपड़े पहनता था ताकि पहचान छुपाई जा सके। दिलचस्प बात यह है कि जिन घरों से उसे चोरी करने के लिए कुछ नहीं मिलता, वहां वह माफी वाला स्लोगन लिखकर चला जाता था। उसकी यह अनोखी हरकत पुलिस के लिए भी हैरान करने वाली थी।

    आरोपी पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है और हर बार अलग-अलग तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देता रहा है। हालांकि, इस बार उसकी चालाकी पुलिस के सामने काम नहीं आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपी के अन्य अपराधों का भी खुलासा हो सके।

    मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी मामले में एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा

    चोरी हुए 04 लाख 80 हजार रूपये लगभग के सोने के जेवरात सहित शातिर चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनांक 21.12.2024 को वादी दीपेन्द्र चंद पांडे पुत्र केशव दत्त पांडे निवासी गली नंबर 3 शिव विहार लोहरिया साल मल्ला थाना मुखानी की तहरीर कि दिनांक 13/11/24 से 15/11/24 के बीच *किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से सोने के जेवर तथा पैसे चोरी करने की सूचना* दी उक्त सूचना पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir no. 221/24 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

     उक्त घटना में *श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी* के निर्देश दिए गए थे।

    श्री प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन करने पर दिनांक 05/01/25 को *एक युवक को  52 डाट से बसानी को जाने वाले रास्ते पर मय चोरी किये गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार* किया गया।

      अभियोग में धारा  331(4)/317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताएं कि वह *चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है।*
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी कुसुमखेड़ा आर के टेन्ट रोड राज विहार कॉलोनी फेस 2 मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष
    अपराधिक इतिहास अभियुक्त
    1-Fir no -296/21 u/s 380/411 ipc
    2-Fir no -172/23 u/s 380/457/411 िप्स

    माल बरामदगी-
    1- 01 जोड़ी पीली धातु के कंगन
    2- 01 पीली धातु का मंगलसूत्र
    3- 01 पीली धातु की अंगूठी

    पुलिस टीम-
    1- उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
    2- कांस्टेबल गणेश गिरी
    3- कांस्टेबल बलवंत सिंह
    4- कांस्टेबल रोहित

    Amazing thief clothes used to steal wearing girls'

    Related Posts

    दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक

    उत्तराखण्ड By hillwani

    चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक

    उत्तराखण्ड By hillwani

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक

    February 17, 2026

    चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक

    February 17, 2026

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति

    February 17, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.