Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • धौलास भूमि विवाद: भूखण्ड धारकों ने सौंपा ज्ञापन, भ्रामक खबरों का किया कड़ा खंडन
    • मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली
    • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न श्रेणियों में पेंशन वृद्धि को दी मंजूरी
    • डालनवाला गोलीकांड-: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
    • देहरादून में आयोजित ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में पहुंचे सीएम धामी
    • एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री
    • तिब्बती मार्केट मर्डर: दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार
    • तिब्बती मार्केट हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,40 करोड़ का प्रॉपर्टी विवाद, जेल से धमकी भरे कॉल; चिकित्सक समेत कई लोग जांच के घेरे में
    • देहरादून : कुछ ही दिनों में 5 हत्याएं, राजधानी की कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    • देहरादून धौलास भूमि प्रकरणः अनियमित बिक्री पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू
    Friday, February 13
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»तिब्बती मार्केट हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,40 करोड़ का प्रॉपर्टी विवाद, जेल से धमकी भरे कॉल; चिकित्सक समेत कई लोग जांच के घेरे में

    तिब्बती मार्केट हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,40 करोड़ का प्रॉपर्टी विवाद, जेल से धमकी भरे कॉल; चिकित्सक समेत कई लोग जांच के घेरे में

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। राजधानी के डालनवाला क्षेत्र में हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड ने कई चौंकाने वाले तथ्य सामने ला दिए हैं। पारिवारिक कलह, करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी विवाद, जेल से धमकी भरे फोन कॉल और पूर्व में दी गई सुरक्षा शिकायतें—इन सबने मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

    मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा (निवासी 41/1, बसंत विहार, देहरादून) ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सास बीना शर्मा सहित विनोद उनियाल, संगीता उनियाल तथा एस.के. मेमोरियल हॉस्पिटल से जुड़े डॉ. अजय खन्ना पर पति की हत्या कराए जाने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली डालनवाला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    40–42 करोड़ के लेन-देन का विवाद

    मामले में सामने आया है कि प्रॉपर्टी को लेकर करीब 40 से 42 करोड़ रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा था। मृतक के करीबी और वर्षों से साथ काम कर रहे विजय ने आरोप लगाया है कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल नामक व्यक्ति के साथ बड़ा आर्थिक विवाद था। अर्जुन इस लेन-देन का विरोध कर रहे थे, जिससे पारिवारिक तनाव भी बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि यह विवाद न्यायालय में भी लंबित है।

    पहले से मिल रही थीं धमकियां

    जानकारी के अनुसार, अर्जुन शर्मा को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायत की थी। सिस्टम के पास धमकियों और विवाद की जानकारी होने के बावजूद कथित तौर पर न तो पर्याप्त सुरक्षा दी गई और न ही निगरानी की ठोस व्यवस्था की गई।

    दोस्त का खुलासा: जेल से आ रहे थे कॉल

    घटना के बाद अर्जुन के करीबी दोस्त राजीव यादव ने बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अर्जुन को लगातार धमकियां मिल रही थीं। धमकी देने वाला व्यक्ति बिहार की बेउर जेल से फोन कर रहा था। इस संबंध में एसएसपी को लिखित शिकायत दी गई थी, एफआईआर दर्ज कराई गई थी और कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई थी।

    पुलिस जांच तेज, कई टीमें गठित

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सर्विलांस व कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही है।

    कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है। तिब्बती मार्केट में प्रेस क्लब के पास दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटनाएं पुलिस व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करती हैं।

    फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पारिवारिक विवाद, आर्थिक लेन-देन, जेल से आई कॉल्स और पूर्व शिकायतों को जांच के दायरे में लेकर साक्ष्य जुटा रही है। हत्याकांड ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Major revelations in the Tibetan Market murder case: A property dispute worth 40 crore rupees threatening calls from jail; doctors and several others under investigation.

    Related Posts

    धौलास भूमि विवाद: भूखण्ड धारकों ने सौंपा ज्ञापन, भ्रामक खबरों का किया कड़ा खंडन

    उत्तराखण्ड By hillwani

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली

    उत्तराखण्ड By hillwani

    मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न श्रेणियों में पेंशन वृद्धि को दी मंजूरी

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    धौलास भूमि विवाद: भूखण्ड धारकों ने सौंपा ज्ञापन, भ्रामक खबरों का किया कड़ा खंडन

    February 12, 2026

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली

    February 12, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न श्रेणियों में पेंशन वृद्धि को दी मंजूरी

    February 12, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.