Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद
    • एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि
    • नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
    • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई जान
    • सुप्रीम कोर्ट में हलचल: उत्तराखंड सरकार ने आरोपियों की जमानत को दी चुनौती
    • भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
    • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में रोपवे विकास तेज, ब्रिडकुल बनेगा रेगुलेटरी बॉडी
    • देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
    • देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»ड्रग विभाग की छापेमारी: अनियमितताओं पर कई केमिस्ट शॉप सील, कुछ ने खुद किए शटर डाउन

    ड्रग विभाग की छापेमारी: अनियमितताओं पर कई केमिस्ट शॉप सील, कुछ ने खुद किए शटर डाउन

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून

    उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life” campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ रायपुर चौक, देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें मनेन्द्र सिंह राणा, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, विनोद जगुडी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे।

    निरीक्षण में निम्नलिखित मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।

    कोठारी मेडिकल स्टोर, चक्की नं० 4, रायपुर चौक, देहरादून – प्रो० सुनील कोठारी उपस्थित पाये गए, किन्तु फॉर्मासिस्ट सुनील श्रीस्वाल अनुपस्थित पाये गए। स्टोर में अत्यधिक मंदगी और सामान अस्त-व्यस्त पाया गया। फ्रिज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं पाया गया। स्टोर में 04 सी०सी०टी०वी० कैमरे पाये गए।

    नारकोटिक्स दवाईयों के क्रय-विक्रय बिल व रिकॉर्ड मौके पर निरीक्षण टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किये गए। रैक पर एक्सपायर दवाईयां और कटी हुई दवाईयां पायी गयी। नारकोटिक्स की दवाईयां भी स्टोर से प्राप्त हुई। गल्ले में नोटों की गड्‌डी में कई नारकोटिक्स दवाईयां अव्यवस्थित व कटी हुई पायी गई, जिसका कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज एवं निपटारे के सम्बंध में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी। उक्त स्टोर में अत्यधिक अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को तत्काल बंद कराया गया तथा स्टोर में दवाईयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गयी तथा कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन में स्पष्टीकरण का जवाब देने के निर्देश दिये गए। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गयी कि यदि स्टोर चालक द्वारा उक्त अनियमितताओं का संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया, तो स्टोर का लॉईसेन्स निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

    गिरी मेडिकोज, रायपुर चौक, देहरादून – स्टोर के प्रो० प्रेमचन्द गिरी निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाये गए, किन्तु फॉर्मासिस्ट उस दौरान अनुपस्थित पायी गई, जो बाद में निरीक्षण टीम के समकक्ष उपस्थित हुई और उनके द्वारा बताया गया कि वे प्रत्येक दिन स्टोर में उपस्थित नहीं रहती। प्रो०से मेडिकल स्टोर के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा दवाईयों के निस्तारण की भी जानकारी ली गयी, जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि वे एक्सपायर दवाईयों को घर पर ही नष्ट कर देते हैं।

    इस पर निरीक्षण टीम द्वारा उन्हें सख्त निर्देश दिये गए कि वे एक्सपायर दवाईयों को एम०पी०सी०सी० को देना सुनिश्चित करें, जिससे उनका सही ढंग से निपटारा किया जा सके। फिज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं मिला तथा एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज की व्यवस्था उचित नहीं मिली। 03 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए। रैक में कटी दवाईयां मिली, जिनका स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया गया। निरीक्षण टीम द्वारा उक्त स्टोर में मिली अनियमितताओं के तहत स्टोर को बंद कराया गया और अनियमितताओं को दूर करने के साथ कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये गए।

    देवभूमि मेडिकोज, महाराणा प्रताप चौक, रायपुर, देहरादून- स्टोर के प्रो० त्रिवेंद्र सिंह एवं लॉइसेन्स पर अंकित फॉर्मासिस्ट मीमा निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गए। दो अन्य फार्मासिस्ट से स्टोर की दवाईयों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड के साथ अन्य जानकारी ली गयी। स्टोर में एक भी सी०सी०टी०वी० वीमरा नहीं पाया गया और न ही एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज हेतु उचित प्रबंध। कुछ कटी हुई दवाईयां भी रेक्स में पायी गई। निरीक्षण टीम द्वारा उका स्टोर में मिली अनियमितताओं के तहत स्टोर को बंद कराया गया और अनियमितताओं को दूर करने के साथ कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये गए।

    सिद्धेश्वरी मेडिकोज, पूजा कॉम्पलेक्स, डोभाल चौक, नेहरूग्राम, देहरादून- इस स्टोर को पूर्व में मिली अनियमितताओं के तहत बंद कराया गया था। किन्तु पूर्व में दिये गए निर्देशों में कुछ ही निर्देशों का पालन किया गया। सी०सी०टी०वी लगाए जा चुके हैं किन्तु फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं लगाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा सख्ती के साथ निर्देश दिये गए कि स्टोर को मिले पूर्व के निर्देशों के तहत सारी अनियमितताओं को दूर करने को उपरांत ही स्टोर को खोला जाए। स्टोर को बंद कराया गया।

    एम०एस० मेडिकल हॉल, नेहरूग्राम, देहरादून – संस्था के प्रो० एवं फॉर्मासिस्ट संजय कुमार उपस्थित पाये गए। फ्रिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया और 04 सी०सी०टी०वी० कैमरे भी पाये गए। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी व्यवस्थित रूप से पाया गया। कुछ ही दवाईयां एक्सपायर मिली। बताया गया कि नारकोटिक्स दवाईयों का विक्रय कम किया जाता है। निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर में साफ-सफाई रखने के साथ लॉइसेन्स की शर्तों का पालन करने के निर्देश दिये गए।

    निरीक्षण में यह भी पाया गया कि रायपुर क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर जैसे विश्वेशवरी मेमोरियल मेडिकल स्टोर, हिमालयन मेडिकोज, न्यू दून मेडिकल स्टोर, सकलानी मेडिकल स्टोर, जनता मेडिकल स्टोर आदि अन्य सभी ने निरीक्षण की जानकारी होते ही अपने-अपने मेडिकल स्टोर बंद कर दिये, जिससे उनकी विश्वसनीयता संदेहास्पद प्रतीत होती है।

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुका औचक निरीक्षण किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिले में आमजन तक सही दवाईयां उपलब्ध हो सकें। मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाये जाने पर उनपर उचित कार्यवाही की जाती है।

    Drug department raids: Several chemist shops sealed for irregularities some shut down their shutters on their own

    Related Posts

    देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

    May 6, 2026

    एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि

    May 6, 2026

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    May 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.