Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद
    • एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि
    • नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
    • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई जान
    • सुप्रीम कोर्ट में हलचल: उत्तराखंड सरकार ने आरोपियों की जमानत को दी चुनौती
    • भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
    • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में रोपवे विकास तेज, ब्रिडकुल बनेगा रेगुलेटरी बॉडी
    • देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
    • देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»नंदा–सुनंदा : बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्रशासन ने किया नववर्ष का शुभारंभ।

    नंदा–सुनंदा : बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्रशासन ने किया नववर्ष का शुभारंभ।

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

     देहरादून, :

    नववर्ष के प्रथम दिवस जिला प्रशासन देहरादून ने समाज के अंतिम छोर पर खड़ी जरूरतमंद बालिकाओं के जीवन में शिक्षा की नई ज्योति प्रज्वलित करते हुए वर्ष का शुभारंभ किया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट नंदा–सुनंदा के अंतर्गत 04 बालिकाओं की बाधित शिक्षा को ₹1.55 लाख की सहायता राशि से पुनर्जीवित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा लाभार्थी बालिकाओं को शिक्षा सहायता के चेक वितरित किए गए।
    जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट नंदा–सुनंदा का यह 11वां संस्करण है। अब तक इस अभिनव पहल के माध्यम से 33.50 लाख रुपये की सहायता से 93 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की जा चुकी है।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि नववर्ष के प्रथम दिवस बालिकाओं की शिक्षा को संबल देना, पूजा-अर्चना के समान पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंदों—विशेषकर महिलाओं और बच्चों—को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से जिलों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचारात्मक योजनाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद देहरादून में प्रोजेक्ट नंदा–सुनंदा जैसे कई सामाजिक सरोकारों से जुड़े नवाचार सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने लाभार्थी बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियाँ आती हैं, पर साहस, संकल्प और परिश्रम से हर बाधा को पार किया जा सकता है। निर्धनता और कठिन परिस्थितियाँ किसी भी मेधावी बालिका की शिक्षा में बाधक नहीं बनने दी जाएंगी। उन्होंने अपेक्षा की कि भविष्य में सक्षम होकर ये बालिकाएं समाज के अन्य जरूरतमंदों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
    लाभार्थी बालिकाओं की संघर्ष गाथाएं
    बालिका नंदनी राजपूत ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके पिता का दुर्घटना में निधन हो गया था। माता सिलाई-बुनाई कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। आर्थिक तंगी के कारण 11वीं कक्षा की फीस जमा न हो पाने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही थी, जिसे जिला प्रशासन ने पुनर्जीवित किया।
    बालिका दिव्या ने बताया कि उनके पिता दुर्घटना में दिव्यांग हो गए थे और लंबे समय तक बिस्तर पर रहने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई। गरीबी उनकी 9वीं कक्षा की पढ़ाई में बाधा बन रही थी, जिसे प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ संबल दिया।
    आकांशी धीमान ने बताया कि परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति के कारण उनकी 8वीं कक्षा की पढ़ाई बाधित हो रही थी, जो जिला प्रशासन की सहायता से पुनः सुचारू हो सकी।
    नव्या नैनवाल ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था और शिक्षा बोझ बन गई थी, जिसे प्रशासन ने सहयोग देकर पुनर्जीवित किया।
    इसके अतिरिक्त दून विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहीं जीविका अंथवाल ने बताया कि उनके पिता गंभीर बीमारी के चलते आईसीयू में भर्ती हैं। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी उच्च शिक्षा बाधित हो रही थी, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से पुनः संबल मिला। अपनी व्यथा साझा करते हुए वे भावुक हो उठीं।
    कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थी बालिकाओं ने जिला प्रशासन, सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रेमलाल भारती सहित संबंधित अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

    Nanda-Sunanda: The district administration started the new year with the worship of girls' education.

    Related Posts

    देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

    May 6, 2026

    एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि

    May 6, 2026

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    May 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.