सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा इस बार 5 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है । इससे पूर्व हर बार जनवरी के प्रथम सप्ताह में यह परीक्षा आयोजित होती थी और इस बार परीक्षा को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी वह भी अब स्पष्ट हो गई है।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा से संबंधित तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। देश भर में चल रहे भारतीय रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल अपने आप में भारतीय सेवा में अधिकारी बनने की दिशा में पहली सीढ़ी होते है। सैनिक स्कूलों में अध्ययन करने के बाद भारतीय सेवा के उच्च शिखर तक अब तक कई अधिकारी पहुंच चुके हैं। हर बार सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में होती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश को लेकर आयोजित किए जाने वाली इस परीक्षा के लिए 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन का समय रखा था और 24 जनवरी तक फीस ऑनलाइन जमा की जानी थी। इसके बाद इस परीक्षा को फरवरी प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सभी कयासबाजी पर विराम लगाते हुए प्रवेश परीक्षा की तिथि 5 अप्रैल घोषित कर दी है। इस बारे में रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी विज्ञप्ति पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा आयोजित करने को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
- धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव
- रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी
- देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां
- विधानसभा में बोले CM धामी: वित्तीय प्रबंधन और सुशासन में उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान
- अवैध खनन मामले में सख्ती, CM धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी स्टाफ सस्पेंड
- एलपीजी एवं ईंधन की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी, 280 निरीक्षण किए गए
- न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ
- प्रदेश में जनसुविधाओं के विकास को 44.64 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने दी स्वीकृति
- मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
Friday, March 13

