मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा, ऊधमसिंह नगर में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सीएम धामी ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है और इस संस्कृति को संरक्षित व संवर्धित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उत्तरायणी कौतिक जैसे कार्यक्रम अत्यंत सारानिया है जो हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं और आने वाली पीढ़ी तक हमारी समृद्ध सभ्यता व परंपराओं को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी। साथ ही इस अवसर पर सीएम धामी ने कार्यक्रम में लोकल लोगों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉलो में खाने के जायकों का स्वाद लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव सीएम धामी ने किया शुभारंभ
- प्रदेश में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर Yashpal Arya का सरकार पर हमला
- रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई
- ड्यूटी से गायब 70 बांडधारी डॉक्टरों को सरकार का नोटिस
- शहीद हीरा गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, सिलेंडर जब्त; मुकदमा दर्ज
- प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी और कई जिलों में बारिश की संभावना
- CM घोषणाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 15 दिन में फैसला : मुख्य सचिव
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की वन्यजीव-अनुकूल तकनीक का ओडिशा मीडिया ने किया निरीक्षण
- मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
- जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दी श्रद्धांजलि
Tuesday, March 17

