Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
    • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई जान
    • सुप्रीम कोर्ट में हलचल: उत्तराखंड सरकार ने आरोपियों की जमानत को दी चुनौती
    • भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
    • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में रोपवे विकास तेज, ब्रिडकुल बनेगा रेगुलेटरी बॉडी
    • देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
    • देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
    • देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
    • परिवहन मंत्री का एक्शन, UTC की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»डीएम व जिला आबकारी अधिकारी की जंग सीएम दरबार तक पहुंची

    डीएम व जिला आबकारी अधिकारी की जंग सीएम दरबार तक पहुंची

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    डीएम व जिला आबकारी अधिकारी की जंग सीएम दरबार तक पहुंची

    शराब ठेकों पर बुलाई बैठक में आबकारी अधिकारी नदारद, डीएम ने कसे पेंच

    आबकारी अधिकारी ने सीधे सीएम को पत्र लिख चौंकाया

    दून में भी डीएम और आबकारी आयुक्त के बीच हो चुकी है भिड़ंत

    देहरादून। लम्बे समय से शराब के महकमे में उलट पुलट टाइप चल रहा है। कुछ समय पूर्व आबकारी सचिव व आयुक्त हरि चंद सेमवाल की दून के डीएम सविन बंसल से ‘शराब’ पर ठन गयी। ऐसा दो बार हुआ।

    एक बार डीएम ने जनता की मांग पर व्यस्त राजपुर रोड का शराब का ठेका सील कर दिया। ऊंची पहुंच का रौब दिखाते हुए शराब के ठेकेदार ने आबकारी आयुक्त सेमवाल से दुकान की सील खुलवा ली। डीएम ने फिर सील कर दिया। खूब झगड़ा हुआ। सरकारी चिठ्ठियां भी मीडिया की सुर्खियां बनी। शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों की शराब की दुकान को लेकर चली ‘ ऐंठ’ ने खूब चर्चा बटोरी।

    यह हैरतअंगेज शराब की दुकान की कहानी अभी ठंडी ही पड़ी थी कि एक और वाकया हो गया। बजट सत्र के आस पास जाखन, राजपुर रोड के एक रोमियो लेन बार में देर रात तक शराब परोसने की कहानी सामने आई।

    डीएम बंसल ने रोमियो लेन बार सील कर दिया। खबर यह भी आयी कि इस बार के कनेक्शन नौकरशाही तक गहरे जुड़े हुए हैं। बार सील होते ही झगड़ा बड़ा। और फिर बड़े वाले डीएम पर भारी पड़े। और रोमियो लेन बार फिर से गुलजार हो उठा। लेकिन शराब और नौकरशाही के बीच के रिश्ते को लेकर काफी किरकिरी और जगहंसाई हुई।

    अब चमोली डीएम व जिला आबकारी अधिकारी भिड़े

    कुछ महीने पूर्व आबकारी विभाग के इन दोनों चर्चित मामलों के बाद चमोली जिले का ताजा मामला सुर्खियां बटोर रहा है।

    दरअसल शराब के ठेकों के व्यवस्थापन को लेकर डीएम तिवारी ने आबकारी अधिकारी त्रिपाठी को बुलाया था ,लेकिन वे नहीं आये। यहीं से बात बिगड़ गयी।

    इस मसले में सीधे तौर पर शराब ठेकों की गड़बड़ी से जुड़ा मामला सामने तो नहीं आया। लेकिन डीएम संदीप तिवारी और जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी के बीच जारी जंग सीधे सीएम दरबार तक पहुंच गई।

    जिला आबकारी अधिकारी ने तो सभी वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को बायपास कर सीधे सीएम को चिठ्ठी लिख मारी। पत्र में आना दुखड़ा रोया। और कहा कि डीएम ने मेरे लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। और कैरियर तबाह करने की धमकी दी। मैं मानसिक रूप से परेशान हूँ।

    उधर, चमोली जिले से यह भी खबर सामने आई है कि डीएम तिवारी ने मंगलवार को आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम का कहना है कि शराब की दुकानों का आवंटन/व्यवस्थापन होना था। लिहाजा आबकारी अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर कार्यालय का निरीक्षण किया तो वे गायब मिले।
    इसके अलावा सहायक लेखाकार धीरज भट्ट, और कनिष्ठ सहायक भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

    डीएम तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी व अन्य गायब दोनों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश किये। और आबकारी अधिकारी त्रिपाठी की सर्विस ब्रेक करने के साथ ही वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी।

    अब यह मसला सीधे चमोली से दून में सीएम दरबार तक पहुंच गया। जिला आबकारी अधिकारी ने सीधे सीएम को पत्र भेज न्याय की मांग की है। पत्र में लिखा है कि डीएम ने 18 मार्च औऱ फिर 31 मार्च को मेरे साथ दुर्व्यवहार किया । और कैरियर बर्बाद करने की बात भी कही।

    यहां, यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या अधिकारी-कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के तहत क्या कोई जिले का अधिकारी सीधे सीएम को पत्र लिख सकता है। या फिर जिले के अधिकारी व कर्मचारी को अपने विभाग के सक्षम अधिकारी को अपना प्रार्थना पत्र देना चाहिए। आबकारी विभाग में जारी संग्राम के बीच यह सवाल भी मौजूं बना हुआ है।

    चमोली के जिला आबकारी अधिकारी त्रिपाठी ने पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव आबकारी व आबकारी आयुक्त के सूचनार्थ भी भेजी है।

    इस एपिसोड के बाद आबकारी अधिकारी एसोसिएशन ने डीएम संदीप तिवारी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठकों का दौर जारी है।

    गौरतलब है कि इन दिनों प्रदेश में शराब की दुकानों के आवंटन और व्यवस्थापन को लेकर शासन, आबकारी विभाग व जिला प्रशासन में गहमागहमी बनी हुई है।

    चमोली के मामले में सीधे तौर पर शराब के दुकानों का मामला तो सामने नहीं आया। लेकिन चर्चा है कि 31 मार्च को हुए मामले में कहीं न कहीं शराब की दुकानों से जुड़ी व्यवस्था का मसला ही जंग की मुख्य वजह बनी।

     

     

    and District Excise Officer between DM reached CM's court The fight

    Related Posts

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    उत्तराखण्ड By hillwani

    यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई जान

    उत्तराखण्ड पर्यटन By hillwani

    सुप्रीम कोर्ट में हलचल: उत्तराखंड सरकार ने आरोपियों की जमानत को दी चुनौती

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    May 6, 2026

    यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई जान

    May 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में हलचल: उत्तराखंड सरकार ने आरोपियों की जमानत को दी चुनौती

    May 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.