Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया
    • अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।
    • सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला
    • धामी सरकार के चार साल में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुनर्निर्माण
    • पूर्व उपनल कर्मियों को ‘समान कार्य–समान वेतन’, 289.98 करोड़ की व्यवस्था मंजूर
    • ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण
    • मातृशक्ति की बेहतरी को संजीदा दिखी सरकार
    • ज्ञान मॉडल से समग्र विकास का रोडमैप, गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस
    • तीन ग्रोथ डाइवर्स करेंगे तीन बड़े लक्ष्यों की पूर्ति
    • उत्तराखंड बजट 2026–27: ₹1.11 लाख करोड़ का प्रावधान, विकास और वित्तीय अनुशासन पर जोर
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»हल्द्वानी में अराजक तत्वों ने लगाई कई कारों में आग, ट्रेन इंजन को भी फूंकने की कोशिश, शहर में मचा हड़कंप

    हल्द्वानी में अराजक तत्वों ने लगाई कई कारों में आग, ट्रेन इंजन को भी फूंकने की कोशिश, शहर में मचा हड़कंप

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    हल्द्वानी में अराजक तत्वों ने लगाई कई कारों में आग, ट्रेन इंजन को भी फूंकने की कोशिश, शहर में मचा हड़कंप

    हल्द्वानी में अराजक तत्वों ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों में आग लगा दी। आग की लपटें कुमाऊं टाइगर ट्रेन के इंजन तक पहुंच गईं लेकिन उसे समय रहते बुझा लिया गया। रेलवे और आरपीएफ की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना अराजक तत्वों की करतूत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों पर आग अराजक तत्वों ने लगाई। इस मामले में रेगुलर पुलिस भले ही अभी तक चुप्पी साधी हो, मगर रेलवे व आरपीएफ की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि पूरे मामले की जांच काठगोदाम पुलिस कर रही है।
    अराजक तत्वों ने सड़क किनारे खड़े कुमाऊं टाइगर ट्रेन के इंजन को भी फूंकने का प्रयास किया था। क्योंकि आग इंजन के पास में खड़ी एक कार तक पहुंच गई थी। गनीमत रही कि आग को समय रहते बुझा लिया गया। इंजन के पास खड़ा पेड़ की लपटों से झुलस गया है।
    एक-एक कर जल गए थे पांच वाहन
    नैनीताल रोड से काठगोदाम रेलवे स्टेशन को मुड़ते ही एक रेलवे का रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट ठेके पर चलता है। इसी के आगे वाहनों की पार्किंग होती है। जिस स्थान पर वाहन पार्क हो रहे हैं उसी जगह पर कुमाऊं में पहली बार आई कुमाऊं टाइगर ट्रेन का इंजन रखा गया है। इसे सड़क किनारे धरोहर के रूप संजोकर रखा गया है। ताकि पर्यटक व बच्चे इसे निहार सके और इसके बारे में समझ सकें।

    शुक्रवार की रात पार्किंग में खड़ी एक कार में आग लग गई थी। इसके बाद एक-एक कर पांच वाहन जल गए थे। रविवार को रेलवे के अधिकारियों व आरपीएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरूआती पूछताछ में आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि आगजनी की घटना को अराजक तत्वों से अंजाम दिया है। इसी क्षेत्र में अराजक तत्वों ने पहले बैठकर शराब पी। उसके बाद एक कार के पिछले टायर में आग लगा दी।

    देखते ही देखते आग स्कूटी व बाइक समेत पांच वाहनों तक पहुंच गई थी। पास में खड़े कुमाऊं टाइगर इंजन तक आग पहुंच गई थी। जागरूक लोग पुलिस व दमकल विभाग को सूचना नहीं देते तो इंजन जल सकता था। क्योंकि इंजन के पास में खड़ी एक कार आधी जल गई। आग का पेड़ भी लपटों से जल गया। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    रात होते ही गेट पर लगेगा ताला
    रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद तय किया है कि कुमाऊं टाइगर इंजन के पास अब रात को कोई वाहन पार्क नहीं होंगे। रात आठ बजते ही गेट पर ताला लगा दिया जाएगा। गेट को खोलने व बंद होने की जिम्मेदारी रेस्टोरेंट संचालक की होगी।

    परिसर में अवैध पार्किंग, जीआरपी व आरपीएफ मौन

    रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग हो रही है। मगर जिम्मेदार जीआरपी व आरपीएफ कार्रवाई के नाम पर मौन साधे हुए हैं। नैनीताल रोड से स्टेशन को मुड़ते ही सड़क किनारे मनमाने तरीके से टैक्सियां खड़ी हो रही हैं।

    कुछ टैक्सी चालकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वाहन पार्क करने के लिए ठेकेदार पर्ची काटता है। जबकि स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा का कहना है कि यहां पर वाहन पार्क करने की अनुमति किसी को नहीं है। पार्किंग स्टेशन के पास में बनी हुई है।

    also tried In Halmendwani miscreants on fire. set cars the train engine; commotion to blow up

    Related Posts

    वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया

    March 10, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया

    March 10, 2026

    अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।

    March 10, 2026

    सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला

    March 10, 2026
    Most Popular

    वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया

    March 10, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.