Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद
    • एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि
    • नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
    • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई जान
    • सुप्रीम कोर्ट में हलचल: उत्तराखंड सरकार ने आरोपियों की जमानत को दी चुनौती
    • भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
    • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में रोपवे विकास तेज, ब्रिडकुल बनेगा रेगुलेटरी बॉडी
    • देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
    • देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
    Thursday, May 7
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»हरिद्वार जट बहादरपुर में खूनी संघर्ष के बाद तनाव, भीम आर्मी और ग्रामीणों ने चार घंटे शव को रखकर किया हंगामा

    हरिद्वार जट बहादरपुर में खूनी संघर्ष के बाद तनाव, भीम आर्मी और ग्रामीणों ने चार घंटे शव को रखकर किया हंगामा

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    हरिद्वार :जट बहादरपुर में खूनी संघर्ष के बाद तनाव, भीम आर्मी और ग्रामीणों ने चार घंटे शव को रखकर किया हंगामा

    जट बहादरपुर के पूर्व प्रधान विकास कुमार और गांव के ही जतिन चौधरी के बीच काफी समय से तनातनी चली आ रही है। रविवार की रात एक्कड़ रेलवे स्टेशन व फाटक के पास दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था।

    पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम जट बहादरपुर में रविवार रात खूनी संघर्ष में गोली लगने से हुई युवक की मौत का मामला तूल पकड़ा गया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और पजिनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा काटा।

    अफसरों के समझाने पर पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर निकल गए, लेकिन गांव में पहुंचते ही चौराहे पर फिर रविदास मंदिर परिसर में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों के साथ जिलेभर की पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। चार घंटे तक चले हंगामे के बाद सभी आरोपियों की 36 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोग मान गए और शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

    जट बहादरपुर के पूर्व प्रधान विकास कुमार और गांव के ही जतिन चौधरी के बीच काफी समय से तनातनी चली आ रही है। रविवार की रात एक्कड़ रेलवे स्टेशन व फाटक के पास दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों तरफ से जमकर मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें विकास कुमार पक्ष के राजन को गोली लगी थी

    जतिन चौधरी भी घायल हो गया था। कनखल स्थित निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने राजन को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, जतिन के परिजन उसे मेरठ लेकर जा रहे थे। तब पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर उन्हें रोक लिया और एम्स ऋषिकेश भेज दिया। पुलिस ने रात ही राजन के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया था।

    सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण, परिजनों के साथ ही बसपा से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ ज्वालापुर अविनाश शर्मा व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया। तब ट्रैक्टर ट्राॅली में शव रखकर गांव रवाना हो गए। गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और चौराहे पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया और सभी आरोपियों की गिफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

    हंगामे को देखते हुए पीएसी के अलावा जिलेभर से पुलिस फोर्स को गांव में बुला लिया गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर सुयाल सहित तमाम अधिकारियों ने लोगों को समझाना शुरू किया। करीब घंटे के बाद यहां शव लेकर फिर सभी गुरु रविदास मंदिर पहुंचे। यहां शव को यहां रखकर पंचायत शुरू कर दी गई।

    48, फिर 24 के बाद 36 घंटे में गिफ्तारी पर बनी बात
    दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुए हंगामे के बाद से आरोपियों की गिफ्तारी की मांग चल रही थी। कुछ लोगों ने आरोपी का एनकाउंटर तक करने की मांग उठाई। ग्रामीणों की मांग थी कि 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों गिफ्तार किया जाए, जबकि कुछ लोगों 48 घंटे तो की मांग रखी। इस बीच तय हुआ कि 36 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ अंतिम संस्कार
    हंगामा शांत होने के बाद परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर श्मशान घाट के लिए रवाना हुए। गांव के ही श्मशान घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजन के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

    बंद रही गांव की सभी दुकानें

    युवक की हत्या के बाद गांव में रविवार की रात से ही पुलिस बल तैनात हो गया था। सुबह होते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई औ माहौल बदलता चला गया। इसके बाद गांव में लोगों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। शाम तक हंगामा चला। इसके बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।

    दूर तक लोगों की भीड़, वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा
    आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होक जट बहादरपुर पहुंचना शुरू हो गए थे। गांव में एंट्री करने के बाद से दूर तक लोगों की भीड़ लग गई थी। ऐसे में यहां से होकर दूसरे गांवों में जाने वाले वाहन सवारों को भी दूसरे रास्तों से भेजा गया।

    after bloody clash and villagers created Bhim Army in Haridwar Jat Bahadurpur ruckus by keeping the dead body for four hours Tension

    Related Posts

    देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद

    May 6, 2026

    एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि

    May 6, 2026

    नीति घाटी में डिजिटल क्रांति: सीमांत गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

    May 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.