Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • नीति आयोग में धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग
    • हेलंग के पास बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
    • पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
    • हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मिली रफ्तार, 115 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर
    • श्रीलंका-इंडोनेशिया के विशेषज्ञों से सीखेंगे उत्तराखंड के किसान
    • अवैध प्लॉटिंग पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, RERA में होंगे बड़े बदलाव
    • USDMA और NIDM की संयुक्त कार्यशाला में आपदा प्रबंधन पर फोकस
    • नरेंद्र नगर निकाय चुनाव: भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, सभासद वार्डों में भी BJP का दबदबा
    • देहरादून में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन: डॉ. तोगड़िया ने की चारधाम की धार्मिक पहचान सुरक्षित रखने की मांग
    Friday, June 12
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»देहरादून में 5 बांग्लादेशी व 1 महिला गिरफ्तार, 4 नाबालिग पुलिस संरक्षण में

    देहरादून में 5 बांग्लादेशी व 1 महिला गिरफ्तार, 4 नाबालिग पुलिस संरक्षण में

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस को मिली बडी सफलता*

    *देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 05 बांग्लादेशी नागरिकों व 01 भारतीय महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 04 नाबालिक बच्चो को लिया पुलिस संरक्षण में*

    *बांग्लादेशी नागरिको से बरामद हुये 02 बांग्लादेशी आई0डी0 व 02 फर्जी भारतीय आधार कार्ड,*

    *सभी अभियुक्तों से एल0आई0यू0, स्पेशल ब्रान्च, एस0ओ0जी0 तथा स्थानीय पुलिस के साथ मिलिट्री इंटेलिजेंस व आई.बी. के द्वारा की जा रही गहन पूछताछ*

    आज दिनांक 17/05/2025 को एसएसपी देहरादून को गोपनीय माध्यम से क्लेमन्टाउन क्षेत्र में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा एस0ओ0जी0 देहरादून, एल0आई0यू0 देहरादून व थाना क्लेमन्टाउन की एक संयुक्त पुलिस टीम गठित कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

    गठित पुलिस टीम को क्लेमन्टाउन क्षेत्र मे सत्यापन की कार्यवाही के दौरान लेन नं0 11 पोस्ट आफिस रोड, क्लेमन्टाउन से 05 बांग्लादेशी नागरिक निर्मल राय, शेम राय, लिपि राय, कृष्णा उर्फ सन्तोष, मुनीर चन्द्र राय तथा 04 नाबालिक बांग्लादेशी बच्चो तथा उनके साथ निवास कर रही 01 भारतीय महिला पूजा रानी व एक भारतीय नाबालिक बालक मिले।

    बांग्लादेशी नागरिको से पूछताछ कर वैध दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी बांग्लादेशी नागरिक कोई वैध दस्तावेज पासपोर्ट/वीजा प्रस्तुत नही कर पाया। इस दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक मुनीर चन्द्र राय से पटना बिहार व पश्चिम बंगाल के 02 अवैध आधार कार्ड बरामद हुये तथा कृष्णा उर्फ सन्तोष व निर्मल राय से बांग्लादेश की आई0डी0 बरामद हुयी।

    सभी बांग्लादेशी नागरिको को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर निवास करने के अपराध में तथा भारतीय महिला को षडयंत्र के तहत बांग्लादेशी नागरिको की सहायता करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। 04 बांग्लादेशी नाबालिक बालको को पुलिस संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर धारा 338, 336 (3) , 340(2), 318(4), 61(2) BNS तथा धारा 3/12/14 पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    *अभियुक्त गणो से पूछताछ का विवरण -*

    अभियुक्त मुनीर चंद्र राय उर्फ उज्वल पुत्र झुलु चंद्र राय निवासी छोटा डमदापुर थाना बिरल जिला दिनासपुर बांग्लादेश उम्र 30 वर्ष ने पूछताछ मे बताया कि वह 16 वर्ष की आयु में राधिका पुर बॉर्डर कल्याणगंज पश्चिम बंगाल से अपने मामा के घर धनकल कल्यानगंज आया था, जहां वह दो वर्ष तक रहा। उसके बाद अभियुक्त मुनीर ने नोएडा में 02 साल तक काम किया, पुनः अपने मामा के पास वापस लौट गया। मुनीर ने वर्ष 2016 में पूजा रानी उर्फ रोसना निवासी ग्राम अलोकझारी पोस्ट पेटला थाना दिन हटा जिला कुंज बिहार सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल, जो एक मुस्लिम महिला है, से फरीदाबाद में विवाह किया गया। पूजा रानी उर्फ रोसना का यह दूसरा विवाह है, जिसके पूर्व पति शमशुर का देहांत हो चुका है। पहले पति से महिला के 02 लड़के है, जिनमें से एक लडका राजस्थान में रहता है, दूसरा महिला के साथ देहरादून में रहता है। मुनीर से महिला की 02 लडकिया है। वर्ष 2016 में झज्जर राजस्थान में अभियुक्त मुनीर द्वारा ईट भट्टे पर काम किया था, जिसके बाद मुनीर वापस बंगाल अपने मामा के वहां चले गया था। वर्ष 2023 में मुनीर की अलाउद्दीन उर्फ मोहम्मद आलम पुत्र एमडी नाजरुल इस्लाम निवासी नई पड़ा, राधिकापुर, नदिया (स्थायी पतारू छतौनी चैक, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार) ठेकेदार ने बांग्लादेश से भारत आने में सहायता की तथा मुनीर को लेकर हर्रावाला देहरादून आया। मुनीर ने हर्रावाला देहरादून में निर्मित कैंसर हॉस्पिटल में कार्य किया, इसके बाद मुनीर वापस चला गया, उसके पश्चात नुर इस्लाम पुत्र रहमान अली निवासी पूर्बा रामपुर, उत्तर दिनाजपुर स्थायी पतारू सेक्टर 1, न्यू अशोक नगर, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ( ठेकेदार ) ने मुनीर की बांग्लादेश से भारत आने में सहायता की तथा मुनीर को लेकर देहरादून आया तथा अलग- अलग जगह कार्य करता रहा। वर्तमान में मुनीरं क्लेमन्टाउन क्षेत्र में अपनी पत्नी पूजा रानी व अन्य बांग्लादेशी 04 व्यक्तियों के साथ मजदूरी कर रहा था। वर्तमान में मुनीर के साथ इसकी बीवी पूजा रानी उर्फ रेशमा व दो बेटियां निवास कर रही थी।
    06 माह पूर्व मुनीर के बुलाने पर बांग्लादेश से 03 व्यक्ति निर्मल राय , शेम राय तथा लिपि राय पत्नी शेम राय अपने 02 बच्चो के साथ मजदूरी करने देहरादून आये थे तथा 03 माह पूर्व मुनीर की पत्नी पूजा रानी अपने 03 बच्चो के साथ व भांजा कृष्णा उर्फ संतोष मजदूरी करने देहरादून आये थे। इन सभी की भारत आने में नूर इस्लाम ने सहायता की थी।

    *गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण*

    1- निर्मल राय पुत्र रोतेन चंद्र राय निवासी भारा डोंगी, पोस्ट बितुरा थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश उम्र करीब 35 वर्ष
    2- शेम राय पुत्र परिमल चंद्र शोरकर निवासी दोखीन गोविंदपुर पोस्ट कालिया गोनस थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश, उम्र 33 वर्ष
    3- लिपि राय पत्नी श्याम राय निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष
    4- कृष्णा उर्फ संतोष पुत्र उखिल चंद्र राय निवासी मो पोस्ट फुलवारी थाना बीरूल, जिला दोखीन, बांग्लादेश, उम्र 28 वर्ष
    5- मुनीर चंद्र राय पुत्र झुलु चंद्र राय निवासी छोटा डमदापुर थाना बिरल जिला दिनासपुर, बांग्लादेश, उम्र 30 वर्ष
    6- पूजा रानी पत्नी मुनीर चंद्र राय निवासी कूच विहार, पश्चिम बंगाल, उम्र 28 वर्ष

    *वाछित अभियुक्त गणो का विवरण*

    1- नुर इस्लाम पुत्र रहमान अली
    निवासी पूर्बा रामपुरए उत्तर दिनाजपुर स्थायी पतारू सेक्टर 1, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ।
    2- मोहम्मद आलम पुत्र एम०डी० नाजरुल इस्लाम निवासी नई पड़ा, राधिकापुर, नदिया, स्थायी पता- छतौनी चौक, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार

    *बरामदगी*

    1- अभियुक्त निर्मल चंद्र राय से बरामद बांग्लादेश का id कार्ड – 01
    2- अभियुक्त कृष्णा चंद्र राय से बरामद बांग्लादेश का id कार्ड- 01
    3- अभियुक्त मुनीर से बरामद बिहार व पश्चिम बंगाल का बना फर्जी आधार कार्ड
    4- विभिन्न कंपनी के मोबाइल फ़ोन- 04
    5- मुनीर का बिहार का बना फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र – 01

    *पुलिस टीम*

    *टीम थाना क्लेमन्टाउन*
    1- उ०नि० संदीप कुमार लोहान, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन
    2- उ०नि० विनीता बेलवाल
    3- उ०नि० विजय
    4- का० रणवीर
    5- का० सागर

    *टीम SOG*
    1- निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी
    2- उ०नि० कुन्दन राम
    3- उ०नि० विनोद राणा
    4- का० आशिष
    5- का० ललित
    6- का० पंकज

    *टीम LIU*

    1- नि० लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रभारी एलआईयू देहरादून
    2- नि० अर्जुन सिंह जग्गी
    3- उ०नि० अरविंद कुमार
    4- उ०नि० रोशन पंत
    5- हे०का० प्रदीप कुमार
    6- का० संदीप नेगी

    4 minors under 5 Bangladeshis and 1 woman arrested in Dehradun police protection

    Related Posts

    नीति आयोग में धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग

    उत्तराखण्ड नई दिल्ली By hillwani

    हेलंग के पास बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत

    उत्तराखण्ड By hillwani

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नीति आयोग में धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग

    June 12, 2026

    हेलंग के पास बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत

    June 12, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    June 12, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.