Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू
    • अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश
    • देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल
    • देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बसों पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री
    • देहरादून में धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला, ‘क्रिप्टो-क्रिश्चियन’ गतिविधियों की आशंका से बढ़ी चिंता
    • युवाओं को सशक्त बनाने के लिए CITS इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप का शुभारंभ
    • कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए ₹1252 करोड़ मंजूर
    • डोल आश्रम में भव्य आयोजन, CM धामी ने किया अभिषेक व पूजन
    • राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी विवाद: जांच में एक्शन, दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर-वन दरोगा हटाए गए
    • देहरादून में लूट के बाद मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»चीन सीमा से सटे 10 गांव बनेंगे मॉडल टूरिस्ट विलेज, 75 करोड़ की योजना तैयार

    चीन सीमा से सटे 10 गांव बनेंगे मॉडल टूरिस्ट विलेज, 75 करोड़ की योजना तैयार

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    चीन सीमा से सटे 10 गांव बनेंगे मॉडल पर्यटक ग्राम, 75 करोड़ रुपये की कार्ययोजना की गई तैयार

    केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों को विकसित करने की योजना है। चीन सीमा से सटे 10 गांवों को मॉडल पर्यटक ग्राम बनाया जाएगा जिसके लिए 75 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार है। नेपाल सीमा से लगे 40 गांवों के विकास के लिए भी योजना बनाई जा रही है।

    सीमावर्ती गांवों को जीवंत बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम उत्तराखंड के गांवों की तस्वीर संवारने जा रहा है। इसी कड़ी में चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों के 10 गांवों को मॉडल पर्यटक ग्राम बनाने की तैयारी है।

    इसके लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर 75 करोड़ रुपये लागत की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अलावा चमोली के नीती व माणा गांवों में मास्टर प्लान के तहत सीएसआर मद से 131 करोड़ के काम भी प्रस्तावित किए गए हैं। यही नहीं, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 में शामिल नेपाल सीमा से लगे 40 गांवों को सरसब्ज बनाने के लिए जिलाधिकारियों को जल्द कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।

    वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-1 में चीन सीमा से लगे उत्तराखंड के तीन जिलों के 51 गांव शामिल किए गए। इनमें मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आजीविका विकास की दृष्टि से विभिन्न कार्य चल रहे हैं। अब इनमें से 10 गांवों को थीम आधारित माडल पर्यटक ग्राम बनाने का खाका खींचा गया है।

    गुंजी को शिवधाम तो नीती को शैव सर्किट के रूप में विकसित किया जाना है। इसी तरह अन्य गांवों की थीम होगी। वहां विभिन्न कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाएं चयनित कर ली गई हैं। पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने पर इन गांवों में स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    कुछ समय पहले वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 में केंद्र ने नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के 40 गांव सम्मिलित किए। इनमें चंपावत के 11, पिथौरागढ़ के 24 व ऊधम सिंह नगर जिले के पांच गांव हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा के निर्देशों के क्रम में इन गांवों के विकास का खाका खींचा जा रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जा चुके हैं। किस गांव में क्या-क्या काम हो सकते हैं, इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अब जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर जिलाधिकारी इसे शासन को भेजेंगे।

    ये गांव बनेंगे माडल पर्यटक ग्राम

    जिला – गांव
    उत्तरकाशी – जादूंग व बगौरी

    चमोली – माणा व नीती

    उत्तराखंड राज्य पर्यटन

    पिथौरागढ़ – गुंजी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, नाभी, राककांग व कुटी
    ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शामिल गांवों में चल रहे कार्यों पर नजर रखने को संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है, जो संबंधित जिलों के सीडीओ के संपर्क में रहेंगे। डैशबोर्ड के माध्यम से भी कार्यों पर नजर रखी जा रही है। हर 10 दिन में कार्यों की समीक्षा होगी।’ – अनुराधा पाल, अपर सचिव एवं राज्य में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की नोडल अधिकारी।

    10 villages adjacent plan worth Rs 75 crore is ready to China border tourist villages will become model

    Related Posts

    सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू

    May 2, 2026

    अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश

    May 2, 2026

    देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल

    May 2, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.