देहरादून।
नगर निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए भाजपा संगठन व सरकार, दोनों ही जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने सभी सांसदों, धामी सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा 10 दायित्वधारियों, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 31 नेताओं को मोर्चे पर लगाया है। इन सभी को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा निकाय चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है, निकायों में समन्वयकों की नियुक्ति इसका उदाहरण है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर चुनाव के लिए निकायवार समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टमटा को हल्द्वानी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार व शिवालिकनगर, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को रुड़की, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को गोपेश्वर, जोशीमठ व कर्णप्रयाग, सांसद अजय भट्ट को रुद्रपुर व गदरपुर, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल को काशीपुर व रामनगर का समन्वयक बनाया गया है। सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को पौड़ी, रुद्रप्रयाग व स्वर्गाश्रम, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को टिहरी व चंबा और राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी को विकासनगर, हरबर्टपुर व सेलाकुई के समन्वयक का जिम्मा दिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हर्रावाला में RTO इंस्पेक्टर पर रिश्वतखोरी के आरोप, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने दुकान में बंद कर किया हंगामा
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक
- नीट परीक्षा 2026 रद्द, पेपर लीक मामले की होगी सीबीआई जांच
- असम में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री धामी रहे शामिल
- कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- कुंभ को लेकर तैयारियां तेज, नमामि गंगे परियोजनाओं को मिलेगा केंद्र का सहयोग
- देश में खत्म हुआ उर्वरक संकट, मांग से 51% ज्यादा स्टॉक उपलब्ध
- IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह, समावेशी विकास पर जोर
- मानसून से पहले अलर्ट मोड में सरकार, आपदा मंत्री ने दिए त्वरित रिस्पांस के निर्देश
- शौर्य और सम्मान को नमन, ऑपरेशन सिंदूर समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
Wednesday, May 13

