मुंबई,12 जून। आज पेटीएम के शेयरों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. वित्त मंत्रालय के स्पष्टीकरण जारी किए जाने के बाद शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वित्त मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण में कहा गया है कि यूपीआई लेनदेन पर कोई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नहीं लिया जाएगा. फिनटेक कंपनी के शेयर 864 रुपये पर कारोबार कर रहे थे और निफ्टी मिडकैप इंडेक्स पर टॉप लूजर के रूप में उभरे.
वित्त मंत्रालय का स्पष्टीकरण उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि सरकार बैंकों और भुगतान समाधान प्रोवाइडर की सहायता के लिए 3,000 रुपये और उससे अधिक मूल्य के लेनदेन पर एमडीआर लागू करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सरकार लेंडर को मर्चेंट टर्नओवर के बजाय लेनदेन मूल्य पर एमडीआर लगाने की अनुमति दे सकती है.
रिपोर्ट सामने आने के बाद पेटीएम के शेयर तीन महीने के उच्चतम स्तर 978 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए थे.
एमडीआर एक शुल्क है जो बैंक वास्तविक समय में भुगतान संसाधित करने के लिए व्यापारियों से लेते हैं. इससे पहले, व्यापारियों से कार्ड भुगतान पर कुल लेनदेन मूल्य का 1 फीसदी एमडीआर शुल्क लिया जाता था. बाद में 2020 में सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एमडीआर शुल्क माफ कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
- दिल्ली-दून कॉरिडोर से उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार: गडकरी
- अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन
- PM मोदी ने भाषण में दिखाया उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट बना चर्चा में
- देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान
- मा० प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी
- PMGSY सड़कों के रखरखाव को लेकर बनेगी समन्वय समिति
- PM कार्यक्रम से पहले CM योगी ने परखी व्यवस्थाएं
Wednesday, April 15

